'वू वेई' फिलॉसफी से सीखें बिना स्ट्रेस फेस्टिवल मनाने का सीक्रेट

1 hour ago
'वू वेई' फिलॉसफी से सीखें बिना स्ट्रेस फेस्टिवल मनाने का सीक्रेट

By: Aditi Shukla | Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 17:38:32 (IST)

अगर आप भी त्योहार के दिन तक आते-आते थक जाते हैं तो इसका आसान सॉल्यूशन 2500 साल पुरानी एक चीनी फिलॉसफी में छिपा है जिसे 'वू वेई' (Wu Wei) कहा जाता है।

दिवाली या कोई भी बड़ा त्योहार आते ही सफाई, कपड़ों, परफेक्ट डेकोरेशन और 10 तरह के पकवान बनाने की टेंशन शुरू हो जाती है। हम त्योहार को एन्जॉय करने के बजाय उसे एक 'मेगा प्रोजेक्ट' की तरह मैनेज करने लगते हैं। साइकोलॉजी में इसे 'फेस्टिव स्ट्रेस' या 'हॉलिडे बर्नआउट' कहा जाता है। अगर आप भी त्योहार के दिन तक आते-आते थक जाते हैं तो इसका आसान सॉल्यूशन 2500 साल पुरानी एक चीनी फिलॉसफी में छिपा है जिसे 'वू वेई' (Wu Wei) कहा जाता है।


यह है 'वू वेई'

- &वू वेई&य प्राचीन चीनी फिलॉसफी &ताओवाद&य का एक खास कॉन्सेप्ट है जिसे फेमस फिलॉसफर लाओत्से से जोड़ा जाता है। उन्होंने अपनी किताब &ताओ ते चिंग&य में इसके बारे में बताया था। &वू वेई&य का मतलब है बिना किसी जबरदस्ती के काम करना यानी &एफर्टलेस एक्शन&य।

- अब आप सोच रहे होंगे कि बिना मेहनत किए कोई काम कैसे हो सकता है? क्या इसका मतलब आलसी बनकर बैठे रहना है? बिल्कुल नहीं दरअसल वू वेई हमें सिखाता है कि जिंदगी में हर चीज को कंट्रोल करने या हर काम को जबरदस्ती पूरा करने की कोशिश जरूरी नहीं है। कई बार चीजों को उनके नेचुरल फ्लो में होने देना ही बेहतर होता है।

- इसे पानी के एग्जांपल से समझिए। जब पानी के रास्ते में कोई बड़ी चट्टान आती है तो वह उससे टकराकर अपना रास्ता बनाने की जिद नहीं करता बल्कि चट्टान के किनारे से बहते हुए आगे निकल जाता है। ठीक इसी तरह जिंदगी में भी हर परेशानी से लड़ने के बजाय कभी-कभी अपना रास्ता बदलकर आगे बढ़ना ज्यादा समझदारी है। इसका मतलब कोशिश छोड़ना नहीं बल्कि सही समय पर सही तरीके से काम करना है। मार्शल आर्ट्स लेजेंड ब्रूस ली की फेमस लाइन &बी वॉटर, माय फ्रेंड&य भी इसी सोच से मेल खाती है।


फेस्टिव सीजन में 'वू वेई' कैसे अपनाएं

त्योहारों में हम सब कुछ अपनी प्लानिंग के हिसाब से चलाना चाहते हैं और यहीं से स्ट्रेस शुरू होता है। इसे दूर करने के 3 आसान तरीके हैं -

1. परफेक्शन की जिद छोड़ें
अगर आपने बहुत मेहनत से रंगोली बनाई और किसी दौड़ते हुए बच्चे या कुत्ते ने उसे बिगाड़ दिया तो मूड खराब न करें। 'वू वेई' कहता है कि गहरी सांस लें और मुस्कुराएं। त्योहार का असली मजा परफेक्ट रंगोली में नहीं बल्कि अपनों के साथ मस्ती करने में है।

2. अनचाहे बदलावों में पैनिक न करें
मान लीजिए आपने डिनर का परफेक्ट शेड्यूल बनाया है और अचानक कुछ मेहमान आ जाएं। ऐसे वक्त में घबराने के बजाय पानी की तरह बहना सीखें। जो स्नैक्स आसानी से घर में मौजूद हों, खुशी-खुशी वही सर्व कर दें। घर थोड़ा बिखरा भी हो तो शर्मिंदा न हों। स्थिति से लड़ें नहीं उसमें खुद को ढाल लें।

3. प्रेजेंट में जिएं
हमारी आदत है कि हम ड्राइंग रूम में मेहमानों के साथ बैठे होते हैं लेकिन दिमाग किचन में चल रहा होता है। 'वू वेई' सिखाता है कि उस पल में पूरी तरह मौजूद रहें। काम को थोड़ा अधूरा रहने दें लेकिन जो लोग आपसे मिलने आए हैं उनके साथ बैठकर हंसने का मजा लें। लाओत्से का फेमस कोट है, 'प्रकृति कभी जल्दबाजी नहीं करती फिर भी उसका हर काम पूरा हो जाता है।'


साइंस भी मानता है 'वू वेई' का लोहा

- अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (APA) के मुताबिक हर चीज को परफेक्ट बनाने की चाहत (Perfectionism) हमारे शरीर में 'कॉर्टिसोल' (स्ट्रेस हार्मोन) को बढ़ाती है। जो लोग हॉलिडेज में अपनी उम्मीदों को फ्लेक्सिबल रखते हैं उनकी मेंटल हेल्थ बेहतर रहती है। इसे ही साइकोलॉजी में 'एक्सेप्टेंस' कहा जाता है।

- इस बार जब आप फेस्टिवल सेलिब्रेट करें तो घर के जाले साफ करने के साथ-साथ अपने दिमाग से 'परफेक्शन' का जाला भी साफ करें। अगर दीये टेढ़े रखे गए हैं तो उन्हें टेढ़ा ही रहने दें; अगर कोई डिश थोड़ी जल गई है तो उस पर जोक मारकर हंस लें। बस उस पल को उसकी पूरी खामियों के साथ गले लगा लें। यही 'वू वेई' है।

Read Full Article at Source