करवा चौथ व्रत में एक्सपर्ट्स की इन 5 बातों का रखें ध्यान नहीं बिगड़ेगी हेल्थ

1 hour ago
करवा चौथ व्रत में एक्सपर्ट्स की इन 5 बातों का रखें ध्यान नहीं बिगड़ेगी हेल्थ

By: Feature Desk | Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 17:43:43 (IST)

करवा चौथ का निर्जला व्रत रखते समय सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। लंबे समय तक बिना पानी और भोजन के रहने से सिरदर्द, चक्कर, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। सरगी में संतुलित भोजन लेना, पर्याप्त पानी पीना, ज्यादा कैफीन से बचना, दिनभर आराम करना और व्रत खोलते समय हल्का भोजन चुनना मददगार हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की सेहत अलग होती है, इसलिए डायबिटीज, किडनी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

करवा चौथ का व्रत पूरे दिन बिना अन्न-जल (निर्जला) के रहना कोई आसान काम नहीं है खासकर अगर आप पहली बार यह व्रत रख रही हैं। अक्सर विमेंस व्रत की एक्साइटमेंट में सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं जिससे दिन ढलते-ढलते सिरदर्द, एसिडिटी, चक्कर आना या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। देश की जानी-मानी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा और क्लीनिकल डाइटीशियन नमामी अग्रवाल जैसे हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरगी और व्रत खोलने के तरीके में थोड़ा साइंटिफिक बदलाव करके इस व्रत को हेल्दी और स्ट्रेस-फ्री बनाया जा सकता है।

1. सरगी में 'स्मार्ट हाइड्रेशन' पर फोकस करें

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा अक्सर अपनी टिप्स में बताती हैं कि लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने के लिए शरीर को सिर्फ पानी नहीं बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत होती है। सुबह उठकर सिर्फ सादा पानी पीने से प्यास नहीं बुझती।

एक्सपर्ट टिप: अपनी सरगी में एक गिलास नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ जरूर शामिल करें। यह दिन भर आपके शरीर में पानी का बैलेंस बनाए रखेगा और आपको डिहाइड्रेशन या होंठ सूखने की समस्या नहीं होगी।

2. मीठे की जगह 'कॉम्प्लेक्स कार्ब्स' और प्रोटीन चुनें

सरगी में फेनी, जलेबी या मिठाइयां खाने का रिवाज है लेकिन डाइटीशियन नमामी अग्रवाल के मुताबिक ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर एकदम से बढ़ता है और फिर तेजी से गिरता है जिससे आपको जल्दी और तेज भूख लग जाती है।

एक्सपर्ट टिप: लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने के लिए सरगी में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन लें। ओट्स, मल्टीग्रेन रोटी, पनीर, मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स (बादाम, अखरोट) और केला या सेब जैसे फल खाएं। ये धीरे-धीरे पचते हैं और दिन भर एनर्जी देते हैं।

3. चाय-कॉफी को कहें 'नो' (कैफीन से बचें)

नींद भगाने के लिए कई महिलाएं सरगी के समय कड़क चाय या कॉफी पी लेती हैं। हेल्थ साइंस के मुताबिक कैफीन एक 'डाईयूरेटिक' है यानी यह शरीर से पानी को तेजी से बाहर निकालता है। खाली पेट चाय पीने से दिन भर भयंकर एसिडिटी, सीने में जलन और सिरदर्द हो सकता है।

एक्सपर्ट टिप: चाय की जगह ग्रीन टी, दूध या फिर गुनगुने पानी में थोड़ा सा नींबू और शहद डालकर पिएं।

4. एनर्जी बचाएं

अगर आप पहली बार व्रत रख रही हैं तो आपके शरीर को इस रूटीन की आदत नहीं है। व्रत वाले दिन हेवी वर्कआउट या दिन भर बहुत ज्यादा फिजिकल काम करने से बचें। खुद को रिलैक्स रखें। किताबें पढ़ें, कोई अच्छी फिल्म देखें या दिन में थोड़ी देर की झपकी जरूर लें। इससे शरीर की एनर्जी बेवजह खर्च नहीं होगी।

--------

5. व्रत खोलने का सही तरीका

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के बेसिक्स के मुताबिक 14-15 घंटे भूखे रहने के बाद अचानक हैवी और ऑयली खाना (जैसे पूड़ी, पकौड़े) खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम शॉक में आ जाता है जिससे तुरंत पेट दर्द या ब्लोटिंग हो सकती है।

एक्सपर्ट टिप: व्रत हमेशा एक गिलास सादे पानी या नारियल पानी से खोलें। इसके बाद खजूर या कोई रसदार फल खाएं। 15-20 मिनट बाद हल्का सुपाच्य खाना जैसे मूंग दाल की खिचड़ी, दाल-रोटी या कम तेल वाली सब्जी खाएं।

Read Full Article at Source