इमेजिन कीजिए आप फ्रिज खोलें और वह खुद बता दे कि अंदर रखे सामान से आज क्या पकाना है. या आपकी वॉशिंग मशीन खुद डिसाइड करे कि कपड़े धोने का बेस्ट तरीका क्या है. AI अब सिर्फ फोन तक लिमिटेड नहीं है बल्कि यह हमारे घर के कामों को भी स्मार्ट बना रहा है. यहां जानिए ऐसे 5 गैजेट्स जो आपके घर को 'स्मार्ट होम' बना सकते हैं.
1. Apple HomeView: ₹39,900 में स्मार्ट होम का कंट्रोल सेंटर
एपल का होमव्यू 7-इंच की स्क्वायर स्क्रीन वाला एक स्मार्ट स्पीकर है. आप इसे टेबल पर रख सकते हैं या वॉल पर माउंट कर सकते हैं. यह आपके घर के दूसरे स्मार्ट गैजेट्स को भी कंट्रोल कर सकता है.
फेस रिकग्निशन: यह कैमरे से घर के 6 फैमिली मेंबर्स के चेहरे पहचान कर हर किसी को उनकी पर्सनल स्क्रीन दिखा सकता है.
Siri AI: यह आपके सवालों के जवाब देने में हेल्प करता है.
रेसिपी और टाइमर: कुकिंग करते वक़्त यह आपको स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी दिखा सकता है और टाइमर भी सेट कर सकता है.
2. सैमसंग फैमिली हब
यह 800 लीटर का 4-डोर स्मार्ट फ्रिज है. इसके अंदर कैमरे लगे हैं जो गूगल जेमिनी विज की मदद से फ्रिज में रखे आइटम्स को पहचान लेते हैं. यह पूरा ट्रैक रखता है कि कौन सी चीज कब रखी गई थी और उसी हिसाब से बेस्ट रेसिपी सजेस्ट करता है. फ्रिज के डोर पर एक 32-इंच की बड़ी टचस्क्रीन है. जिस पर आप फैमिली का शेड्यूल और रिमाइंडर्स देख सकते हैं.
कीमत: इसकी कीमत ₹4,00,690 है.
3. एलजी AI DD वॉशिंग मशीन
कपड़े धोने के लिए यह मशीन एकदम स्मार्ट है. इसके सेंसर्स कपड़ों की क्वांटिटी, उनकी सॉफ्टनेस और उन पर लगी गंदगी को डिटेक्ट करते हैं. इसके बाद मशीन 20,000 वॉशिंग साइकिल्स में से खुद बेस्ट ऑप्शन चुनती है. अगर आपने अलग-अलग टाइप (फैब्रिक) के कपड़े एक साथ डाले हैं तो यह अपना वॉशिंग स्टाइल चेंज करती रहती है ताकि आपके डेलिकेट कपड़े खराब न हों.
कीमत: इसकी कीमत ₹69,990 से शुरू होती है.
4. हायर डेजर्ट रोजएयर कंडीशनर
यह हायर की लेटेस्ट स्मार्ट AC सीरीज है. यह आपके यूजज पैटर्न के हिसाब से अपनी कूलिंग प्रोफाइल खुद सेट करता है. इसके स्मार्ट सेंसर्स 12 मीटर के दायरे में लोगों की प्रेजंस डिटेक्ट कर लेते हैं और हवा का फ्लो उसी तरफ कर देते हैं. इसके ऐप के थ्रू आप अपनी पावर कंजम्पशन ट्रैक कर सकते हैं और एस्टिमेटेड बिल का आईडिया ले सकते हैं.
कीमत: इसकी कीमत ₹54,000 से शुरू है.
5. ड्रीम X60 अल्ट्रा कंप्लीट
यह एक एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर है. जिसमें दो वाइड-एंगल कैमरे और स्पेशल लाइट सेंसर्स लगे हैं. कंपनी का दावा है कि यह फर्श पर पड़े शूज, केबल्स और टॉयज जैसी 280 तरह की चीजं को आसानी से पहचान सकता है ताकि सफाई करते वक़्त यह उनसे टकराए नहीं. इसे आप अमेज एलेक्सा और एपल होमकिट से भी कंट्रोल कर सकते हैं.
कीमत: इसकी कीमत ₹1.29 लाख से शुरू होती है

1 hour ago
