फेस्टिव शॉपिंग में परखें रिश्ते की केमिस्ट्री

1 hour ago
फेस्टिव शॉपिंग में परखें रिश्ते की केमिस्ट्री

By: Feature Desk | Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 18:03:18 (IST)

फेस्टिव सीजन में पार्टनर के साथ शॉपिंग करना सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है । इस दौरान उसकी पसंद, बजट को लेकर सोच और फैसले लेने का तरीका समझने का मौका मिलता है। जानिए खरीदारी के दौरान किन बातों पर ध्यान देकर आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।


पार्टनर की पसंद और सोच को समझने का मौका है फेस्टिव शॉपिंग.......

इरम(इंटरनेट डेस्क)। फेस्टिव सीजन में पार्टनर के साथ शॉपिंग करना सिर्फ कपड़े और गिफ्ट खरीदने तक नहीं है। इसमें उसकी पसंद, फैसले लेने का तरीका और आपकी राय को लेकर उसका नजरिया भी सामने आ सकता है। बजट पर अलग सोच या आउटफिट चुनने में असहमति आपको एक-दूसरे के बिहेविअर को करीब से समझने का मौका देती है।

फैशन चॉइस में देखें आपसी समझ

शॉपिंग के दौरान पार्टनर को जो कपड़ा या एक्सेसरी पसंद आए, हो सकता है वह आपकी पसंद से बिल्कुल अलग हो। ऐसे में जरूरी नहीं कि दोनों की पसंद एक जैसी हो बल्कि मायने यह रखता है कि आप एक-दूसरे की पसंद को कितनी अहमियत देते हैं। क्या पार्टनर आपकी राय सुनता है या हर बार अपनी पसंद को सही मानता है क्या वह आपको अपनी पसंद के कपड़े चुनने की आजादी देता है इन बातों से रिश्ते में आपसी सम्मान को समझा जा सकता है। अपनी राय थोपने के बजाय दूसरे की पसंद को समझने की कोशिश करना जरूरी है।

बजट से दिखेगा सोच का तालमेल

फेस्टिव शॉपिंग में बजट को लेकर भी दोनों की प्रयोरिटीज सामने आती हैं। कोई जरूरी चीजों पर खर्च करना पसंद करता है, तो किसी को त्योहार पर अपनी पसंद की चीज खरीदना अच्छा लगता है। ऐसे में दोनों कैसे फैसला लेते हैं, यह इंपोर्टेंट है। क्या आप एक-दूसरे की प्रयोरिटी समझते हैं या अपनी बात मनवाने की कोशिश करते हैं Journal of Consumer Psychology में पब्लिश रिसर्च में साझा फैसले लेने और रिश्ते में सैटिशफैक्शन के बीच रिलेशन की स्टडी की गई है। इससे यह समझने में हेल्प मिलती है कि शॉपिंग के दौरान सिर्फ आखिरी फैसला नहीं बल्कि उसे लेने का प्रोसेस में दोनों का पार्टीसिपेशन भी मायने रखता है।

बातों में देखें बिहेविअर का असली रंग

कभी बाजार में भीड़ होती है कभी फेवरेट चीज नहीं मिलती, तो कभी खरीदारी में ज्यादा वक्ल लग जाता है। ऐसे मौकों पर पार्टनर का बिहेविअर देखने का मौका मिलता है। क्या वह आपकी बात सुनता है या छोटी-सी गलती पर आपको जिम्मेदार ठहराने लगता है क्या आप दोनों अपनी बात बिना एक-दूसरे को नीचा दिखाए रख पाते हैं रिसर्च भी रिश्तों में बातचीत और साझा फैसलों की इंपोर्टेंस की तरफ इशारा करती है। हालांकि किसी एक दिन के बिहेवियर से पूरे रिश्ते का आकलन नहीं करना चाहिए। बार-बार दोहराया जाने वाला बिहेविअर और असमानता सुलझाने का तरीका ज्यादा मायने रखता है।

शॉपिंग में परख नहीं, समझ है जरूरी

रिश्ते में एक-दूसरे को समझने के लिए किसी इग्जैम की जरूरत नहीं होती। फेस्टिव शॉपिंग में गौर करें कि क्या आप दोनों एक-दूसरे की जरूरतों को सुनते हैं और डिफ्रेंस होने पर बीच का रास्ता तलाशते हैं. हर बात पर एग्री होना जरूरी नहीं, लेकिन नाइत्तफाकी के बावजूद रिस्पेक्ट बनाए रखना अहम है। अगली बार पार्टनर के साथ खरीदारी पर जाएं तो उसे परखने के बजाय इस मौके का यूज एक-दूसरे की पसंद, जरूरतों और सोच को बेहतर तरीके से जानने के लिए करें। मौके का यूज एक-दूसरे की पसंद, जरूरतों और सोच को बेहतर तरीके से जानने के लिए करें।

Read Full Article at Source