सादगी और सम्मान से भरे हैं नितिन नबीन, आज भी स्कूल के समय जैसे हैं- स्कूल प्रिंसिपल

1 hour ago

Last Updated:January 20, 2026, 13:35 IST

Nitin Nabeen News: नितिन नबीन भाजपा के 12वें और सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने समर्थन किया. उनका नेतृत्व पार्टी में नई ऊर्जा और उम्मीद लाया है.

सादगी-सम्मान से भरे हैं नबीन, आज भी स्कूल के समय जैसे हैं- स्कूल प्रिंसिपलनितिन नबीन मंगलवार को भाजपा के अध्यक्ष बन गए.

Nitin Nabeen News: भाजपा में एक ऐतिहासिक बदलाव के साथ नितिन नबीन ने पार्टी की कमान संभाली है. 45 वर्षीय नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जो भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं. उनका नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किया गया और निर्विरोध निर्वाचन के बाद 20 जनवरी को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके नामांकन का समर्थन किया था.

नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत की मिसाल है. 23 मई 1980 को रांची में जन्मे नितिन नबीन का परिवार मूल रूप से पटना से जुड़ा रहा. उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना पश्चिम से चार बार विधायक थे. इसी पृष्ठभूमि में नितिन नबीन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मूल्यों से प्रेरित होकर अपनी राजनीतिक नींव रखी. आरएसएस के कड़े अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ने उन्हें एक साधारण कार्यकर्ता से पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंचाया.

शिक्षा की शुरुआत पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से

उनकी शिक्षा की शुरुआत पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से हुई, जहां उन्होंने 1996 में कक्षा 10 उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट पूरा किया. हाल ही में, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 17 जनवरी को नितिन नबीन ने अपनी स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. शकुंतला सत्संगी जैमन और उस समय के प्रिंसिपल को फोन किया. डॉ. शकुंतला ने बताया कि नबीन ने बेहद विनम्रता से बात की. ऐसा लगा जैसे वही स्कूल के समय वाले नितिन नबीन हैं- सादगी और सम्मान से भरे हुए.

यह घटना उनके व्यक्तित्व की झलक दिखाती है कि सफलता के बावजूद वे अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. 2006 में पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने पटना पश्चिम (अब बांकीपुर) से उपचुनाव जीतकर विधायक बने और तब से लगातार पांच बार जीत दर्ज की है. वे बिहार सरकार में पथ निर्माण, नगर विकास, शहरी विकास एवं आवास, विधि एवं न्याय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं. इन विभागों में उन्होंने अभूतपूर्व सुधार किए, जिससे पटना और बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव आया.

संगठन में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में युवाओं को नई ऊर्जा दी. विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रभारी के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. नितिन नबीन का जीवन राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम के सिद्धांत पर आधारित है. कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का उनका सफर मेहनत, दूरदर्शिता और समर्पण का प्रतीक है. उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का संगठन और भी मजबूत होगा, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर. पार्टी के कार्यकर्ताओं में यह बदलाव उत्साह और नई उम्मीद जगाता है.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

January 20, 2026, 13:35 IST

homenation

सादगी-सम्मान से भरे हैं नबीन, आज भी स्कूल के समय जैसे हैं- स्कूल प्रिंसिपल

Read Full Article at Source