क्‍या 10 मार्च को डीके श‍िवकुमार करेंगे खेला? सारे एमएलए, एमएलसी को ड‍िनर पर बुलाया

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

क्‍या 10 मार्च को डीके श‍िवकुमार करेंगे खेला? सारे MLA, MLC को ड‍िनर पर बुलाया

Last Updated:March 03, 2026, 18:16 IST

कर्नाटक की राजनीति किस करवट बैठेगी, इसका बहुत कुछ फैसला 10 मार्च की रात को हो सकता है. क्‍योंक‍ि उपमुख्‍यमंत्री डीके श‍िवकुमार ने सभी एमएलए और एमएलसी की मीटिंग बुलाई है. यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस डिनर में कितने विधायक पहुंचते हैं, सिद्धारमैया का रुख क्या रहता है, और क्या दिल्ली में बैठा आलाकमान इस 'शक्ति प्रदर्शन' के बाद राज्य के नेतृत्व को लेकर कोई कड़ा फैसला लेता है या नहीं.

क्‍या 10 मार्च को डीके श‍िवकुमार करेंगे खेला? सारे MLA, MLC को ड‍िनर पर बुलायाZoom

कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री स‍िद्धारमैया.

बेंगलुरु. स‍ियासत में कोई भी डिनर या लंच सिर्फ खाने के लिए नहीं होता, उसकी टेबल पर अक्सर सियासी खिचड़ी पकती है. कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर से कुर्सी की लड़ाई तेज हो गई है. राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सुलह की कोश‍िशों के बाद एक ऐसी खबर आई है, ज‍िसने फ‍िर अटकलबाजी को जन्‍म दे द‍िया है. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 10 मार्च को एक ग्रैंड डिनर का आयोजन किया है. इसमें सभी एमएलए, एमएलसी को बुलाया है. इस डिनर पॉलिटिक्स ने कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या डीके शिवकुमार 10 मार्च को विधायकों के साथ मिलकर कोई बड़ा ‘खेला’ करने वाले हैं?

पिछले कुछ समय से कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर अंदरूनी खींचतान अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, दोनों ही गुटों के नेता लगातार गुप्त बैठकें कर रहे हैं और मीडिया में बयानबाजी का दौर जारी है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अब कांग्रेस आलाकमान से इस गुटबाजी और उलझन पर जल्द से जल्द विराम लगाने की मांग कर रहे हैं. इसी भारी तनाव और राजनीतिक उठापटक के बीच डीके शिवकुमार की ओर से बुलाई गई इस डिनर मीटिंग ने राजनीतिक पंडितों की उत्सुकता बढ़ा दी है. शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस का ट्रबलशूटर माना जाता है, और उनकी हर राजनीतिक चाल के गहरे मायने होते हैं.

10 मार्च को क्या है खास? शक्ति प्रदर्शन की तैयारी!

सूत्रों के मुताबिक, यह डिनर 10 मार्च को होना है. अभी कर्नाटक विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इसी सत्र का फायदा उठाते हुए डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को इस विशेष रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है.

बजट सत्र के दौरान सभी विधायकों का एक साथ जुटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब पार्टी के भीतर सीएम पद को लेकर कोल्ड वॉर चल रहा हो, तो ऐसे आयोजन को सीधे तौर पर शिवकुमार के ‘शक्ति प्रदर्शन’ के रूप में देखा जा रहा है. वह आलाकमान को संदेश देना चाहते हैं कि विधायकों का एक बड़ा धड़ा उनके साथ खड़ा है.

क्या सिद्धारमैया भी बनेंगे मेहमान?

इस पूरी डिनर पॉलिटिक्स में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी इस रात्रिभोज में बुलाया गया है? सूत्रों का कहना है कि डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके गुट के सभी विधायकों को भी पूरे सम्मान के साथ न्योता भेजा है. आपको याद होगा कि इससे पहले भी कई बार जब दोनों नेताओं के बीच अनबन की खबरें मीडिया में आई थीं, तो उन्होंने ब्रेकफास्ट मीटिंग करके कैमरे के सामने हाथ मिलाकर एकता का संदेश देने की कोशिश की थी.

सियासी हलकों में चर्चा है कि क्या सीएम और डिप्टी सीएम एक बार फिर वही पुरानी रणनीति अपना रहे हैं? क्या यह डिनर विपक्ष यानी बीजेपी-जेडीएस अलायंस को यह दिखाने के लिए है कि कांग्रेस में सब ऑल इज वेल है? या फिर इसके पीछे शिवकुमार का अपने विधायकों को एकजुट करके मुख्यमंत्री पद के लिए दबाव बनाने का कोई बड़ा मास्टरप्लान है?

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें

First Published :

March 03, 2026, 18:16 IST

Read Full Article at Source