CUET PG Admit Card 2026 : सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी, 6 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा

2 hours ago

Last Updated:March 03, 2026, 19:52 IST

CUET PG Admit Card 2026 : एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है.

 सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी, 6 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा Zoom

CUET PG Admit Card 2026 : सीयूईटी पीजी परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी.

CUET PG Admit Card 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अब आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in या exams.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन देश भर के केंद्रीय और स्टेट यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएट (MA, MSc, MCom, MBA आदि) कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है. यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है.

कब होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा?

सीयूईटी पीजी परीक्षाएं 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह नौ बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक होगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी शाम 4 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक होगी.

प्रत्येक शिफ्ट में परीक्षा 90 मिनट की होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई शिफ्ट की टाइमिंग और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से पढ़ें.

कैसे डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड?

सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर उपलब्ध Admit Card / Download Admit Card लिंक चुनें.

अपना अप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि या अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.

स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा डालें और Submit करें.

स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें.

परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए साफ प्रिंट आउट रखें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

आपका नाम

रोल नंबर

परीक्षा तिथि और समय

परीक्षा केंद्र का पता

फोटो और हस्ताक्षर

महत्वपूर्ण निर्देश

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 03, 2026, 19:52 IST

Read Full Article at Source