बेगूसराय में 9 मार्च को लगेगा सबसे बड़ा रोजगार मेला, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

बेगूसराय में मार्च को लगेगा सबसे बड़ा रोजगार मेला, 8वीं पास भी कर सकते आवेदन

Last Updated:March 03, 2026, 21:57 IST

बेगूसराय जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि निजी क्षेत्र की 9 नियोजन इकाइयां इस रोजगार मेले में भाग लेंगी. ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां युवाओं को तकनीकी पदों पर अवसर देंगी. टेक्सटाइल क्षेत्र में वेलस्पन सहित अन्य कंपनियां मौजूद रहेंगी. इंश्योरेंस सेक्टर से पॉलिसीबाजार भाग लेगी.

बिहार के बेरोजगार युवाओं को होली के रंगों में रंगने के बाद उनके हाथों में नियुक्ति पत्र भी हो ताकि उनकी होली की खुशियां दोगुनी हो जाएं. इसके लिए जिला नियोजनालय की ओर से एक पहल की गई है. बताया गया युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026 का आखिरी और सबसे बड़ा रोजगार मेला 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा.

इस स्पेशल जॉब फेयर को लेकर जिला प्रशासन और नियोजन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. दावा किया जा रहा है कि इस रोजगार मेले के माध्यम से 500 से ज्यादा युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इससे जिले के बेरोजगार युवाओं को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है.

कई सेक्टर की नामी कंपनियां लेंगी हिस्सा
Local 18 से बातचीत में सबसे पहले जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि निजी क्षेत्र की 9 नियोजन इकाइयां इस रोजगार मेले में भाग लेंगी. ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां युवाओं को तकनीकी पदों पर अवसर देंगी. टेक्सटाइल क्षेत्र में वेलस्पन सहित अन्य कंपनियां मौजूद रहेंगी. इंश्योरेंस सेक्टर से पॉलिसीबाजार भाग लेगी.इसके अलावा थर्ड पार्टी के रूप में टाटा इलेक्ट्रॉनिक भी शामिल होगी. लॉजिस्टिक सेक्टर में एमआरएफ और सुजुकी मोटर्स से जुड़े अवसर उपलब्ध रहेंगे. ऑनलाइन डिलीवरी सेक्टर से Blinkit भाग लेगी. माइक्रो फाइनेंस और सुरक्षा सेक्टर में SIS सहित कई कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी.

8वीं पास से B.Tech तक के युवाओं को मौका
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 8वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा और B.Tech तक के अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव की शर्तें रहेंगी.जिला नियोजनालय के YP पंकज राजपूत और JSA राहुल कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं. विभाग का लक्ष्य 500 से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है. माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष के अंत में आयोजित यह मेला जिले के सैकड़ों परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा

Location :

Begusarai,Bihar

First Published :

March 03, 2026, 21:57 IST

Read Full Article at Source