बॉलीवुड के रोमांटिक गीतों की फेहरिस्त में 'इस तरह आशिकी का' एक ऐसा नाम है, जो आज भी दिलों में उतर जाता है. 11 मार्च 1994 को रिलीज हुई फिल्म 'इम्तिहान' का यह गीत संगीतकार अनु मलिक की जादुई रचना और कुमार शानू की मखमली आवाज का अनमोल नतीजा है. फिल्म के हीरो सैफ अली खान और हीरोइन रवीना टंडन पर फिल्माया गया यह गीत फैज अनवर के लिखे बोलों से सजा है. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने की धुन प्रसिद्ध जैज़ स्टैंडर्ड 'ऑटम लीव्स' से प्रेरित बताई जाती है . यह गीत सिर्फ एक गाना ही नहीं, बल्कि 90 के दशक के रोमांस की पहचान बन गया. यहां तक कि फिल्म का साउंडट्रैक 1994 की 9वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम भी रही थी.
Last Updated:March 03, 2026, 19:57 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2 hours ago
