186 मिसाइलें, 812 ड्रोन, 172 बैलिस्टिक मिसाइलें... ईरान के महा इंतकाम का तूफान, कैसे सह गया यूएई?

2 hours ago

होमworld

UAE air defense, यूएई एयर डिफेंस, missile interception, मिसाइल इंटरसेप्शन, Ira

Last Updated:March 03, 2026, 19:45 IST

Iran-US War News: यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं. मंत्रालय ने दावा किया कि अधिकतर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. आखिर ईरान के ताबड़तोड़ हमलों का जवाब यूएई किन सिस्टम्स से दे रहा है, चलते जानते हैं.

UAE air defense, यूएई एयर डिफेंस, missile interception, मिसाइल इंटरसेप्शन, IraZoom

ईरानी हमले में दुबई का हाल. (रॉयटर्स)

यूएई के डिफेंस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल नासिर मोहम्मद अल-हुमैदी ने बताया कि 186 मिसाइलों में से 172 को इंटरसेप्ट कर नष्ट किया गया, जबकि 13 मिसाइलें समुद्र में गिर गईं. एक मिसाइल यूएई की सीमा के भीतर आ गिरी. इसके अलावा 812 ईरानी ड्रोन की निगरानी की गई, जिनमें से 755 को इंटरसेप्ट कर मार गिराया गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सतर्क है और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

एयर डिफेंस ने यूएई की ओर उड़ाए गए 812 ईरानी ड्रोन का भी पता लगाया, जिनमें से 57 देश की सीमा में गिरे. एयर डिफेंस ने आठ क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया. प्रवक्ता ने कहा कि लड़ाई शुरू होने के बाद से यूएई में कुल तीन लोग मारे गए हैं. मामूली रूप से जख्मी होने के 68 मामले सामने आए हैं और रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मामूली से मध्यम नुकसान पहुंचा है.

यूएई के पास कौन-कौन से एयर डिफेंस सिस्टम?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास मल्टी लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम है, जो लंबी, मध्यम और छोटी दूरी की हवाई धमकियों को रोकने में सक्षम है. इनके मुख्य सिस्टम को हम इस तरह देख सकते हैं, जिसके जरिये ईरान की तूफानी मिसाइलों से इस खाड़ी देश ने अपनी रक्षा की –

Patriot Missile System: लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए. THAAD: उच्च ऊंचाई पर मिसाइल इंटरसेप्शन के लिए. NASAM: मध्यम दूरी की हवाई धमकियों के लिए. Short-range air defense systems: छोटी दूरी पर ड्रोन और अन्य छोटे हवाई लक्ष्यों को रोकने के लिए, जिनमें ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 के शॉर्ट-रेंज मिसाइल सिस्टम शामिल हैं. Integrated radar and sensor networks: सभी लेयर्स को जोड़ने वाला रेडार नेटवर्क, जो मिसाइल और ड्रोन के हमले का समय रहते पता लगाता है.

सऊदी अरब में भी किए गए हमले

मंगलवार को रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला भी सुर्खियों में रहा, जहां ड्रोन हमला किया गया जिससे इमारत के एक हिस्से में आग लग गई. इसके बाद सऊदी अरब किंगडम ने एक बयान जारी कर इसकी सख्त निंदा की. उन्होंने इसे कायराना हरकत और अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करार दिया. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक बयान साझा किया, जिसमें लिखा कि वह इमारत को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमले की सख्त शब्दों में निंदा करता है. इसमें आगे लिखा है कि देश इसे कायरतापूर्ण हमला मानता है, जो 1949 के जिनेवा कन्वेंशन और 1961 के वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस समेत सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों का खुलेआम उल्लंघन है. सऊदी के मुताबिक वो तेहरान को बता चुका है कि ईरान पर हमला करने के लिए वो अपने एयरस्पेस या इलाके का इस्तेमाल नहीं करने देगा. बावजूद इसके ऐसे हमले किए जा रहे हैं, इससे इलाके में तनाव और बढ़ेगा.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर...और पढ़ें

First Published :

March 03, 2026, 19:45 IST

Read Full Article at Source