अर्मोनिया होम डेकोर के साथ बजट में दें घर को लग्जरी टच

1 hour ago
अर्मोनिया होम डेकोर के साथ बजट में दें घर को लग्जरी टच

By: Inextlive | Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 19:47:22 (IST)

इंडिया का फेमस होम डेकोर और गिफ्टिंग ब्रांड 'Armonia' अब आपके शहर में आ चुका है। पॉश इलाके में खुला यह शोरूम सिर्फ एक शॉप नहीं बल्कि आपके घर को सजाने का एक पूरा 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' है।

घर सिर्फ ईंट-पत्थर और सीमेंट का ढांचा नहीं बल्कि हमारी खुशियों और सुकून का सबसे खूबसूरत ठिकाना होता है। हर किसी का सपना होता है कि उसका घर बाहर से देखने में शानदार लगे और अंदर कदम रखते ही मन को शांति मिले। आपके इस सपने को सच करने के लिए इंडिया का फेमस होम डेकोर और गिफ्टिंग ब्रांड 'Armonia' अब आपके शहर में आ चुका है। पॉश इलाके में खुला यह शोरूम सिर्फ एक शॉप नहीं बल्कि आपके घर को सजाने का एक पूरा 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' है।


'लक्जरी लेकिन आपके बजट में'

मनीष बंसल, विजयंत छाबड़ा और कन्नू बंसल द्वारा स्थापित अर्मोनिया भारत का पहला ऐसा ब्रांड है जो पूरी तरह प्रीमियम होम डेकोर और एक्सक्लूसिव गिफ्टिंग को डेडिकेटेड है। महज चार साल से भी कम समय में 30 से ज्यादा बड़े शोरूम्स के साथ यह ब्रांड तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको घर को प्रीमियम लुक देने के लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है।


क्या खास है अर्मोनिया पटना में?

पटना के इस शोरूम की थीम बेहद खास है, 'Where our Home meets Luxury, Vaastu, Elegance and Interior Peace'। यहां जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा :

1. शानदार और कस्टमाइज्ड फर्नीचर :

आपके लिविंग रूम और बेडरूम की जान होता है उसका फर्नीचर। Armonia में आपको मॉर्डन, विंटेज और कंटेंपरेरी स्टाइल के बेहतरीन फर्नीचर मिलेंगे। चाहे इटैलियन स्टाइल के आरामदायक बेड्स हों, लेदर वाले रिक्लाइनर हों, शानदार फैब्रिक सोफा सेट हों या मार्बल और सॉलिड वुड से बने डाइनिंग टेबल्स यहां हर चीज आपके घर के इंटीरियर में चार चांद लगा देगी।


2. होम डेकोर और आर्टिफैक्ट्स :

यह Armonia की सबसे बड़ी ताकत है। इनके पास 7 अलग-अलग देशों से मंगवाए गए 1800 से ज्यादा एक्सक्लूसिव डेकोर पीसेज मौजूद हैं। अगर आपकी दीवारों को एक नए लुक की जरूरत है तो यहां की 3D वॉल पेंटिंग्स, मेटल वॉल आर्ट और डिजाइनर वॉल क्लॉक्स परफेक्ट हैं। साथ ही घर को रोशन करने के लिए शानदार झूमर और स्टेटमेंट लैंप्स का बहुत ही बड़ा कलेक्शन यहां मौजूद है।


3. वास्तु और भगवान की मूर्तियां :

इंडियन घरों में वास्तु और आध्यात्म की खास इंपॉर्टेंस है। घर में पॉजिटिव एनर्जी और शांति बनाए रखने के लिए यहां खूबसूरत इनडोर वॉटर फाउंटेन, एंटीक ब्रास की मूर्तियां, बुद्ध स्टैच्यू और गणेश-लक्ष्मी जी के प्रीमियम आइडल्स मिलते हैं।


4. फर्निशिंग और क्रॉकरी :

एक परफेक्ट डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए इम्पोर्टेड क्रॉकरी, सूप बाउल्स और शानदार ग्लासवेयर यहां मौजूद हैं। साथ ही, मखमली कारपेट्स, प्रीमियम कुशन कवर्स और खूबसूरत बेडशीट्स आपके घर को एक 'फाइव-स्टार' होटल जैसा फील देंगे।


5. गिफ्टिंग का बेजोड़ खजाना :

शादी का तोहफा हो, मदर्स/ फादर्स डे हो या दिवाली हो या कोई बर्थडे।।। हमें समझ नहीं आता कि कुछ अलग और प्रीमियम क्या गिफ्ट दें। Armonia के पास हर मौके के लिए एक्सक्लूसिव डेकोरेटिव और स्पिरिचुअल गिफ्ट्स मौजूद हैं जो सामने वाले का दिल जीत लेंगे।


एक प्यारी सी चेतावनी

Armonia ने अपने ग्राहकों को एक चेतावनी भी दी है कि 'Decor Obsession in progress'। यानी यहां एक ही छत के नीचे इतनी खूबसूरत चीजें मौजूद हैं कि आपको घर सजाने का जुनून सवार हो सकता है। तो फिर देर किस बात की? इस वीकेंड अपनी फैमिली के साथ जाएं और अपने सपनों का घर डिजाइन करने की शुरुआत करें।

इनके और प्रोडक्ट्स देखने केलिए इंस्टाग्राम में विजिट करें : @armonia।india या @armonia.PATNA

Read Full Article at Source