अदिति शुक्ला ( इंटरनेट डेस्क)। जब भी शानदार तस्वीरों की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहले भारी-भरकम, महंगे DSLR कैमरे का ख्याल आता है। एक दौर था जब बेहतरीन फोटोग्राफी का मतलब बड़े इक्विपमेंट और स्टूडियो सेटअप होता था। लेकिन आज के डिजिटल और AI के दौर में कहानी पूरी तरह बदल चुकी है आज आपकी जेब में रखा स्मार्टफोन दुनिया का सबसे पावरफुल और क्रिएटिव कैमरा बन गया है। दुनिया भर में कई फेमस फोटोग्राफर्स हैं जिन्होंने लाखों रुपये के कैमरों को किनारे रखकर सिर्फ अपने मोबाइल फोन से ऐसा जादू कर दिखाया है जिसे देखकर दिग्गज भी हैरान हैं। इस फोटोग्राफी डे से पहले पर जानिए कि कैसे मोबाइल फोटोग्राफी ने अपना 'बिग मोमेंट' हासिल किया है और आप किन आसान ऐप्स की मदद से अपने फोन को 'प्रो-कैमरा' में बदल सकते हैं।
मोबाइल फोटोग्राफी का 'बिग मोमेंट'
- क्या आपको लगता है कि इंटरनेशनल अवॉर्ड्स सिर्फ DSLR से खींची गई तस्वीरों को मिलते हैं, अगर हां तो आपको 'आईफोन फोटोग्राफी अवॉर्ड्स' (IPPAWARDS) और 'मोबाइल फोटोग्राफी अवॉर्ड्स' (MPA) के बारे में जरूर जानना चाहिए. ये वो मंच हैं जहां सिर्फ फोन से खींची गई तस्वीरें तहलका मचा रही हैं।
- भारत की जानी-मानी स्ट्रीट फोटोग्राफर डिम्पी भालोटिया इसका सबसे बड़ा एग्जांपल हैं। डिम्पी ने अपने स्मार्टफोन से 'फ्लाइंग बॉयज' नाम की तस्वीर कैप्चर की थी। इसमें बनारस के गंगा घाट पर कुछ लड़के हवा में उछलकर पानी में छलांग लगा रहे थे। इस ब्लैक एंड व्हाइट लेकिन बेहद दमदार मोबाइल फोटो ने डिम्पी को साल 2020 में IPPAWARDS का 'ग्रैंड प्राइज विनर' बना दिया। यह साबित करता है कि तस्वीर महंगे कैमरे से नहीं बल्कि फोटोग्राफर के 'विजन' और सही टाइमिंग से बनती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सबसे बेहतरीन कैमरा वह है जो उस वक्त आपके पास मौजूद हो। जब सामने कोई शानदार नजारा हो तब आप DSLR सेट करने का इंतजार नहीं कर सकते, आपका फोन उस पल को तुरंत सहेज लेता है।
- चेस जार्विस, अमेरिकन कमर्शियल फोटोग्राफर
मोबाइल फोन आज के दौर का 'विजुअल पेन' है। 'कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी' की मदद से स्मार्टफोन्स खुद ही लाइट और कलर एडजस्ट कर लेते हैं जो पहले सिर्फ मैनुअल सेटिंग से ही पॉसिबल था।
फोन को 'प्रो-कैमरा' बनाने वाले टॉप ऐप्स और AI टूल्स
अगर आप अपनी तस्वीरों में मैगजीन जैसा लुक चाहते हैं तो इन ऐप्स का इस्तेमाल करें:
स्नैपसीड: गूगल का यह फ्री ऐप 'जादू की छड़ी' है। इसके 'हीलिंग' टूल से आप बैकग्राउंड से अनचाहे लोगों या कचरे को गायब कर सकते हैं और 'सिलेक्टिव' टूल से ब्राइटनेस ठीक कर सकते हैं।
एडोब लाइटरूम मोबाइल : सिनेमैटिक फील के लिए यह बेस्ट है। इसमें आप कलर्स के साथ खेलकर 'प्रीसेट्स' बना सकते हैं और पूरी एलबम को प्रोफेशनल टच दे सकते हैं।
हेलाइड या प्रो-कैम : अगर आप मैनुअल कंट्रोल (जैसे शटर स्पीड, ISO) चाहते हैं तो इन ऐप्स का इस्तेमाल करें। ये RAW फॉर्मेट में फोटो खींचने की ताकत देते हैं जिससे क्वालिटी असली बनी रहती है.
पावरफुल AI टूल्स: 'कैनवा AI' या 'रेमिनी' जैसे ऐप्स ब्लर या खराब रोशनी वाली फोटो को चंद सेकंडों में शार्प और प्रोफेशनल बना देते हैं।
याद रखें मोबाइल फोटोग्राफी के 3 गोल्डन रूल्स
1. लेंस को साफ रखें: 90% धुंधली तस्वीरों का कारण फोन के कैमरे पर लगे उंगलियों के निशान होते हैं। फोटो खींचने से पहले लेंस को सूती कपड़े से हमेशा साफ करें।
2. रूल ऑफ थर्ड्स : कैमरा सेटिंग्स में 'ग्रिड लाइन्स' ऑन करें। सब्जेक्ट को बीच में रखने के बजाय, लाइन्स के क्रॉसिंग पॉइंट्स पर रखें। यह तस्वीर को प्रोफेशनल लुक देता है।
3. नेचुरल रोशनी से दोस्ती: आर्टिफिशियल फ्लैशलाइट से बचें। नेचुरल लाइट का फायदा उठाएं खासकर सुबह सूरज निकलने के बाद और शाम को ढलने से पहले। इस वक्त तस्वीरें बिना एडिटिंग के भी खूबसूरत लगती हैं।
तो इस वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर अपने अंदर के आर्टिस्ट को बाहर लाइए। महंगे कैमरे का मलाल छोड़कर अपना स्मार्टफोन उठाइए और दुनिया को कैप्चर करना शुरू कीजिए।

1 hour ago
