कैंसिल कल्चर के दौर में बापू से सीखें खुद की गलतियां मानने का करेज

52 minutes ago
कैंसिल कल्चर के दौर में बापू से सीखें खुद की गलतियां मानने का करेज

By: Feature Desk | Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 16:40:11 (IST)

आज के सोशल मीडिया और कैंसिल कल्चर के दौर में जहां लोग अपनी गलतियों को छिपाने और परफेक्ट दिखने का दबाव महसूस करते हैं, महात्मा गांधी की जिंदगी इससे बिल्कुल अलग सबक देती है। अपनी आत्मकथा &सत्य के प्रयोग&य में गांधीजी ने बचपन की गलतियों, चोरी और उससे हुई ग्लानि तक के बारे में खुलकर लिखा। पिता के सामने अपनी गलती स्वीकार करने का यह अनुभव उनके लिए आत्मशुद्धि और अहिंसा की सीख बना। उनकी जिंदगी से यह समझा जा सकता है कि गलती स्वीकार करना कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और बदलाव की शुरुआत हो सकती है। अपनी गलतियों को पहचानना, उनकी जिम्मेदारी लेना और उन्हें सुधारना- यही असली Gandhian Courage है।

आज सोशल मीडिया पर हर इंसान की जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट नजर आती है। एक भी गलती, एक भी गलत पोस्ट या कोई पुरानी बात सामने आ जाए तो समाज पलक झपकते ही उसे कैंसिल कर देता है। इस परफेक्शन के दबाव ने युवाओं में गलतियां करने का एक गहरा डर पैदा कर दिया है। लेकिन जरा सोचिए दुनिया के सबसे महान नेताओं में से एक महात्मा गांधी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में अपनी सबसे गहरी कमजोरियों, डरों और गलतियों को बिना किसी फिल्टर के दुनिया के सामने रख दिया था। आज के दौर में जहां ऑथेंटिसिटी सबसे महंगी चीज है वहां बापू की यह वल्नरेबिलिटी हमें मेंटली स्ट्रॉन्ग बनने का सबसे बड़ा लेसन देती है।

चोरी, ग्लानि और एक कबूलनामा : सत्य के प्रयोग से

गांधीजी ने अपनी आत्मकथा सत्य के प्रयोग (The Story of My Experiments with Truth) में खुद को एक महात्मा की तरह नहीं बल्कि एक साधारण इंसान की तरह पेश किया जिससे गलतियां होती हैं। किताब के एक फेमस अध्याय (चोरी और प्रायश्चित) में वे बताते हैं कि कैसे 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई का 25 रुपये का कर्ज चुकाने के लिए उनके सोने के कड़े से एक छोटा सा टुकड़ा चुराया था।

इस चोरी के बाद उन्हें इतनी गहरी ग्लानि हुई कि उन्होंने अपने पिता को एक चिट्ठी लिखकर अपना गुनाह कबूल किया। उन्हें लगा था कि पिता बहुत मारेंगे लेकिन चिट्ठी पढ़कर पिता की आंखों से सिर्फ आंसू बहे। गांधीजी लिखते हैं कि आंसुओं की उस धार ने उनके अंदर के पाप को धो दिया और यह उनके जीवन में अहिंसा का पहला पाठ था। यह दुनिया के सामने अपनी कमजोरी को स्वीकार करने का सबसे पावरफुल ऐतिहासिक उदाहरण है।

------

वल्नरेबिलिटी: जो बापू ने 100 साल पहले किया

यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन की फेमस रिसर्च प्रोफेसर और साइकोलॉजिस्ट डॉ. ब्रेने ब्राउन ने वल्नरेबिलिटी पर बरसों रिसर्च की है। उनकी रिसर्च बताती है कि अपनी कमजोरियों और गलतियों को छिपाना इंसान के अंदर शेम और एंग्जायटी पैदा करता है। इसके उलट अपनी कमियों को स्वीकार करने का साहस हमें मानसिक रूप से मजबूत और रिलैक्स्ड बनाता है।

गांधीजी ने ठीक यही किया था। एक पब्लिक फिगर होते हुए बचपन में सिगरेट पीने या चोरी करने की बातों को पब्लिक डोमेन में लाना कोई आसान काम नहीं था। उन्होंने अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय उन्हें एक्सेप्ट किया और दुनिया को बताया कि गलतियां इंसान ही करता है।

------

पाप से घृणा करो, पापी से नहीं

- गांधीजी ने अपनी आत्मकथा के चौथे भाग के अहिंसा नाम के अध्याय में एक बहुत गहरा सिद्धांत लिखा है,पाप से घृणा करो, पापी से नहीं (Hate the sin, not the sinner)। आज के कैंसिल कल्चर और टॉक्सिक वर्कप्लेस में इस सिद्धांत की सबसे ज्यादा जरूरत है।

- अक्सर ऑफिस में किसी कलीग से गलती हो जाने पर या किसी रिश्ते में आपसी मतभेद होने पर हम उस इंसान को ही टॉक्सिक मानकर ब्लॉक या कैंसिल कर देते हैं। बापू का नजरिया हमें सिखाता है कि हमें इंसान के गलत बर्ताव या एक्शन का विरोध करना है न कि उस इंसान को हमेशा के लिए नकार देना है।

- बापू की लाइफ हमें यह सीधा मैसेज देती है कि अपनी कमियों को दुनिया से छिपाने और एक फेक परफेक्शन ओढ़ने की जद्दोजहद में अपनी मेंटल हेल्थ खराब न करें। अपनी गलतियों को स्वीकारें, उन्हें सुधारें और आगे बढ़ें। जिस दिन आप अपनी कमजोरियों को खुद अपना लेंगे उस दिन कोई भी सोसायटी या कैंसिल कल्चर। आपके खिलाफ उनका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

Read Full Article at Source