'स्वधर्मे निधनं श्रेय: परधर्मो भयावह' आपने भी कभी न कभी भगवद् गीता का यह गहरा श्लोक जरूर सुना होगा. कुरुक्षेत्र के मैदान में जब अर्जुन अपने रास्ते से भटक रहे थे तब भगवान श्री कृष्ण ने उनसे कहा था, 'अपने धर्म (स्वभाव और कर्तव्य) का पालन करते हुए मरना भी बेहतर है लेकिन दूसरों के धर्म (रास्ते) की नकल करना हमेशा खतरनाक होता है।' यह प्राचीन फिलॉसफी आज की मॉडर्न लाइफ से बहुत कनेक्टेड है. कैसे यहां जानते हैं।
'स्वधर्म' का मॉडर्न लाइफ में क्या मतलब है
आज के समय में 'स्वधर्म' का मतलब किसी खास पूजा-पाठ या धार्मिक कर्मकांड से नहीं है। कॉरपोरेट और भागदौड़ भरी इस दुनिया में स्वधर्म का सीधा सा मतलब है आपकी 'ट्रू कॉलिंग', आपका नेचुरल टैलेंट और वह काम जिसे करने के लिए आपका मन और दिमाग सबसे ज्यादा अलाइन होते हैं।
वही दूसरी तरफ 'परधर्म' का मतलब है- दूसरों की नकल करना। शर्मा जी के बेटे ने इंजीनियरिंग करके लाखों का पैकेज लिया तो आपने भी अपना आर्ट्स या स्पोर्ट्स का पैशन छोड़कर इंजीनियरिंग की लाइन पकड़ ली। रिश्ते और समाज की किसी झूठी उम्मीद के दबाव में आकर हम अक्सर वो इंसान बनने की कोशिश करते हैं जो हम असल में हैं ही नहीं. यही वजह है कि शानदार सैलरी और सुख-सुविधाओं के बावजूद आज का युवा बहुत जल्दी बर्नआउट, स्ट्रेस और करियर स्टैग्नेशन का शिकार हो जाता है।
डेली लाइफ में स्वधर्म को अपनाकर कैसे हासिल करें सक्सेस
1. अपनी 'कोर स्ट्रेंथ' को पहचानें
मछली अगर उड़ने की कोशिश करेगी और पंछी अगर पानी में तैरने की जिद करेगा तो दोनों जीवन भर खुद को असफल ही मानेंगे. आपका स्वधर्म आपकी कोर स्ट्रेंथ में छिपा है। खुद से सवाल करें कि ऐसा कौन सा काम है जिसे करते वक्त आप घड़ी नहीं देखते? किस काम में आप नेचुरली अच्छे हैं? जब आप अपने स्वभाव के हिसाब से करियर या काम चुनते हैं तो आपको बाहर से मोटिवेशन वीडियोज देखने की जरूरत नहीं पड़ती आपकी एनर्जी भीतर से आती है।
2. दूसरों के सक्सेस फॉर्मूले की नकल बंद करें
सोशल मीडिया के दौर में 'परधर्म' का जाल बहुत बड़ा है। हम इंस्टाग्राम पर किसी को ट्रैवल व्लॉगर बनकर पैसे कमाते देखते हैं और अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़कर उसी रास्ते पर निकल पड़ते हैं बिना यह सोचे कि क्या वह हमारा स्वधर्म है? श्री कृष्ण कहते हैं कि दूसरों के परफेक्ट रास्ते पर चलने से लाख गुना अच्छा है अपने खुद के टूटे-फूटे रास्ते पर चलना. सफलता उसी रास्ते पर मिलेगी जो आपके लिए बना है।
3. असफलता भी सीखने का मौका बन जाती है
जब आप 'स्वधर्म' (अपने पैशन) के रास्ते पर होते हैं और वहां अगर आप फेल भी हो जाएं तो आप टूटते नहीं हैं। आपको पता होता है कि यह आपका अपना चुना हुआ रास्ता है, आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और दोबारा खड़े हो जाते हैं। वहीं अगर आप 'परधर्म' (दूसरों की देखा-देखी चुने गए काम) में फेल होते हैं तो इंसान गहरे डिप्रेशन में चला जाता है क्योंकि उसे वह काम पहले से ही पसंद नहीं था।
4. काम में 'अर्थ' खोजना
स्वधर्म सिर्फ पैसे कमाने के बारे में नहीं है, यह जीवन को एक अर्थ देने के बारे में है. जब आप अपने नेचुरल टैलेंट का इस्तेमाल करके कोई काम करते हैं, तो वह समाज के लिए भी सबसे ज्यादा वैल्युएबल होता है।
दुनिया में हर इंसना का है यूनिक ब्लूप्रिंट
मॉडर्न लाइफ में सक्सेस का मतलब सिर्फ भारी बैंक बैलेंस होना नहीं है बल्कि रात को सुकून की नींद आना भी है। श्री कृष्ण का यह मैसेज हमें याद दिलाता है कि दुनिया में हर इंसान का एक यूनीक ब्लूप्रिंट है। खुद की तलाश करें, अपनी खूबियों को तराशें और दूसरों की जिंदगी जीने के बजाय अपनी खुद की एक शानदार कहानी लिखें। यही आपके जीवन का असली 'स्वधर्म' है।

1 hour ago
