पीएम मोदी की नजर, तेल पर सतर्क और शांति की अपील; ईरान जंग पर एस जयशंकर का संसद से संदेश

1 day ago

होमताजा खबरदेश

PM की नजर, तेल पर सतर्क और शांति की अपील; ईरान जंग पर जयशंकर का संसद से संदेश

Last Updated:March 09, 2026, 11:49 IST

S Jaishankar Statement On Middle East Crisis: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का भारत बातचीत से हल चाहता है. भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. पीएम नरेंद्र मोदी हालात पर नजर रखे हुए हैं. भारत सभी पक्षों से शांति की अपील करता है.

PM की नजर, तेल पर सतर्क और शांति की अपील; ईरान जंग पर जयशंकर का संसद से संदेशZoom

राज्यसभा में सोमवार को एस जयशंकर ने मिडिल ईस्ट संकट पर बयान दिया.

S Jaishankar Statement On Middle East Crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग और मध्य पूर्व के संकट को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा में एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार इस इलाके में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है. भारत चाहता है कि इस संकट का हल बातचीत से निकले. भारत कभी भी जंग का समर्थन नहीं करता है. उन्होंने कहा कि खाड़ी के देशों में हालात तनावपूर्ण हैं और सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. भारत चाहता है कि मामले का हल कूटनीति और बातचीत से निकले. इस जंग में लोगों की मौत से भारत दुखी है. हम सभी पक्षों से शांति की अपील करते हैं. इस जंग से आम जनजीवन और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

March 09, 2026, 11:27 IST

Read Full Article at Source