अजब गजब: हैदराबाद के मल्लापुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वाइन शॉप से खरीदी गई सीलबंद बीयर की बोतल के अंदर छोटी मछली तैरती हुई पाई गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने जेपी वाइन्स से बीयर खरीदी थी और बोतल खोलने से पहले ही उसमें मछली दिखाई दी. मामले की सूचना पुलिस और आबकारी विभाग को दी गई है. अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैच के सैंपल लैब भेजे गए हैं.
Last Updated:March 10, 2026, 13:31 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

