Last Updated:March 10, 2026, 13:17 IST
₹2 लाख के बजट में इंडियन मार्केट के अंदर कई ऐसी दमदार बाइक्स मौजूद हैं जो स्टाइल, पावर और माइलेज का शानदार कॉम्बिनेशन देती हैं. Yamaha MT-15 V2 से लेकर Royal Enfield Hunter 350 और Bajaj Pulsar NS400Z तक कई ऑप्शन युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं. अगर आप नई बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो ये लिस्ट जरूर देखिए.

Yamaha MT-15 V2: अगर आप शहर की सड़कों पर बिजली जैसी रफ्तार और फुर्ती चाहते हैं, तो ये बाइक आपके लिए है. इसका 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन छोटा जरूर है, ल किन ये अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस है. इसमें USD फोर्क्स और एल्युमीनियम स्विंगआर्म जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो इसे बेहतरीन हैंडलिंग देते हैं. लगभग ₹1.74 लाख की एक्स-शोरूम कीमत वाली ये बाइक अपने आक्रामक लुक और शानदार माइलेज की वजह से युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है.
Royal Enfield Hunter 350: हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे हल्की और फुर्तीली बाइक है, जिसे खास तौर पर शहर के भारी ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसका रेट्रो-मॉडर्न लुक और कम सीट हाइट इसे नए राइडर्स के लिए भी चलाने में बेहद आसान बनाती है. इसका 349cc का इंजन बहुत स्मूथ टॉर्क देता है. ₹1.49 लाख की शुरुआती कीमत से आने वाली ये बाइक स्टाइल और परफॉरमेंस का एक किफायती पैकेज है.
Bajaj Pulsar NS400Z: इस बजट में ये भारत की सबसे शक्तिशाली बाइक मानी जाती है, जिसमें डोमिनार वाला 373cc का दमदार इंजन लगा है. ये बाइक हाईवे पर लंबी दूरी तय करने और तेज रफ्तार के लिए परफेक्ट है. इसमें राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई राइडिंग मोड्स जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. ₹1.85 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर बजाज ने इसे लॉन्च करके उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प दिया है, जो कम बजट में 400cc का मजा लेना चाहते हैं.
TVS Ronin: ये बाइक स्क्रैम्बलर और क्रूजर का एक यूनिक मेल है, जिसे आप किसी एक कैटेगरी में नहीं बांध सकते. इसका 225cc इंजन बहुत ही रिफाइंड है और बेहतरीन लो-एंड टॉर्क के साथ आता है, जो पहाड़ों और खराब सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन करता है. गोल्ड फिनिश USD फोर्क्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे काफी प्रीमियम बनाते हैं. ₹1.46 लाख की शुरुआती कीमत वाली ये बाइक अपनी वर्सटाइल राइडिंग के लिए जानी जाती है.
Honda CB350 H’ness: अगर आप क्लासिक लुक के साथ बेहतरीन रिफाइनमेंट और स्मूथनेस चाहते हैं, तो होंडा की ये बाइक लाजवाब है. इसका इंजन इतना शांत है कि आपको तेज रफ्तार पर भी वाइब्रेशन का अहसास नहीं होगा. इसमें मिलने वाला स्लिपर क्लच और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल इसे अपनी कैटेगरी की सबसे सुरक्षित और आरामदायक बाइक्स में से एक बनाता है. ₹1.92 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर ये बाइक लॉन्ग टूरिंग के शौकीनों के लिए अच्छा ऑप्शन है.
KTM 200 Duke: ये भारत में परफॉरमेंस बाइक्स की असली पहचान है, जिसका हाई-रेविंग इंजन और शार्प डिजाइन इसे भीड़ से बिल्कुल अलग दिखाता है. इसमें मिलने वाले डब्ल्यूपी सस्पेंशन और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम राइडर को हर मोड़ पर गजब का कॉन्फिडेंस देते हैं. ये बाइक उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें हर पल रोमांच और तेज रफ्तार पसंद है. ₹1.94 लाख की एक्स-शोरूम कीमत वाली ये बाइक अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा एग्रेसिव थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए पॉपुलर है.
Royal Enfield Classic 350: ये एक बाइक नहीं बल्कि भारतीय सड़कों का एक इमोशन है जो नए जे-प्लेटफॉर्म इंजन के साथ अब पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ हो गई है. इसकी सिग्नेचर ‘थंप’ वाली आवाज और आरामदायक राइडिंग पोस्चर आज भी इसे टूरिंग के लिए सबकी पहली पसंद बनाता है. पुराने जमाने के चार्म और मॉडर्न तकनीक के इस संगम की कीमत ₹1.83 लाख से शुरू होती है.
Bajaj Pulsar N250: ये कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स तक सबको पसंद आती है. इसका इंजन काफी टॉर्की है, जिससे आपको शहर के ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. नए अपडेट के साथ इसमें अब डिजिटल कंसोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी जुड़ गए हैं. ₹1.51 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर येबाइक परफॉरमेंस, लुक्स और कम मेंटेनेंस के बीच एक बहुत ही सटीक संतुलन बनाए रखती है.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
March 10, 2026, 13:17 IST

1 hour ago
