इरिट्रिया के ATC को किस बात का था डर, अपने एयर स्‍पेस में क्यों नहीं घुसने दिया इंडिगो का प्‍लेन?

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

इरिट्रिया ATC का डर! एयर स्‍पेस में क्यों नहीं घुसने दिया इंडिगो का प्‍लेन?

Last Updated:March 10, 2026, 12:58 IST

इंडिगो की दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट से मैनचेस्‍टर जा रही फ्लाइट को इरिट्रिया एयर स्‍पेस इस्‍तेमाल करने की इजाजत नहीं मिला. जिसकी वजह से इस फ्लाइट को सात घंटे के सफर के बाद वापस यूटर्न लेकर वापस दिल्‍ली आना पड़ा. आखिर किस डर की वजह से इरिट्रिया ने इंडिगो के प्‍लेन को एयर स्‍पेस यूज करने की इजाजत नहीं दी, जानने के लिए पढ़ें आगे...

इरिट्रिया ATC का डर! एयर स्‍पेस में क्यों नहीं घुसने दिया इंडिगो का प्‍लेन?Zoom

Eritrea’s ATC Fear & IndiGo’s Plane: इरिट्रिया के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो के मैनचेस्‍अर जा रहे प्‍लेन को अपने एयर स्‍पेस में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी. इसके बाद, करीब सात घटें की उड़ान पूरी कर चुके इस प्‍लेन को वापस दिल्‍ली के लिए यू-टर्न लेना पड़ा. यानी 14 घंटे की उड़ान पूरी कर इंडिगो का प्‍लेन एक बार फिर उसी एयरपोर्ट पर पहुंच गया, जहां से उसने अपने सफर की शुरूआत की थी. वहीं, इस घटना के बाद सभी के दिमाग में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर इरिट्रिया को किस बात का डर था, जिसकी वजह से उसने इंडिगो के प्‍लेन को अपने एयरस्‍पेस में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी.

दरअसल, इंडिगो की यह फ्लाइट 9 मार्च 2026 को तड़के करीब 12:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई थी. लंबी दूरी की इस फ्लाइट के लिए इंडिगो ने नॉर्वे की एयरलाइन नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को तैनात किया था. एविएशन इंडस्‍ट्री में यह बेहद आम बात है, जब कोई एयरलाइन किसी दूसरी एयरलाइंस से प्‍लेन लीज पर लेकर लंबी दूरी की फ्लाइट के लिए इस्‍तेमाल करती है. मैनचेस्‍टर की फ्लाइट के लिए नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज लिए गए प्‍लेन का इस्‍तेमाल कर इंडिगो एयरलाइंस ने भी कुछ ऐसा किया था.

लेकिन, यही प्रैक्टिस इंडिगो एयरलाइन और मैनचेस्‍टर जा रहे उसके पैसेंजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गई. प्‍लेन की दोहरी पहचान दिखने की वजह से इरिट्रिया का एटीसी भी सहम गया और उसने इस प्‍लेन को अपने एयर स्‍पेस को यूज करने की इजाजत देने से इंकार कर दिया.

आखिर उस दिन क्‍या क्‍या हुआ और कहां बनी कंफ्यूजन की स्थिति?

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और कई देशों के एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के चलते इंडिगो ने इस फ्लाइट के लिए सामान्य की बजाय लंबा रूट लेने का फैसला किया था. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार प्‍लेन ने गल्‍फ रीजन के संवेदनशील हिस्सों से बचते हुए अफ्रीका के रास्ते यूरोप की ओर बढ़ना शुरू किया. इंडिगो का यह प्‍लेन इथियोपिया एयरस्‍पेस को क्रॉस कर इरिट्रिया एयरस्पेस में दाखिल होने ही वाला था, लेकिन तभी अचानक स्थिति बदल गई. सूत्रों के मुताबिक, इरिट्रिया के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को प्‍लेन के ओवरफ्लाइट परमिट को लेकर कुछ कंफ्यूजन था. सामान्य तौर पर जिस एयरलाइन के नाम से फ्लाइट ऑपरेट होती है, वही ओवरफ्लाइट परमिट लेती है. इस मामले में फ्लाइट इंडिगो की थी, लेकिन प्‍लेन का रजिस्ट्रेशन नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के नाम पर था. यानी एक ही प्‍लेन से जुड़ी दो अलग-अलग एयरलाइंस के नाम परमिट में दिखाई दे रहे थे. बताया जा रहा है कि इरिट्रिया एटीसी को यह साफ नहीं हो पाया कि प्‍लेन का वास्तविक ऑपरेटर कौन है और परमिट किस आधार पर जारी किया गया है. इसी वजह से एहतियात के तौर पर उन्होंने प्‍लेन को अपने एयरस्पेस में आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई. नतीजतन पायलटों को प्‍लेन को वापस मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके बाद प्‍लेन ने अफ्रीका के ऊपर से ही यू-टर्न लिया और लंबी उड़ान के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वापस दिल्ली पहुंच गया. इस तरह मैनचेस्‍टर का जो सफर करीब 9–10 घंटे में पूरा होने वाला था, वह लगभग 14 घंटे की उड़ान में बदल गया और वहीं खत्म हो गया जहां से शुरू हुआ था.

फ्लाइट शुरू करते ही इंडिगो को लगा बड़ा झटका

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्‍ट में उत्‍पन्‍न संकट को देखते हुए इंडिगो ने यूरोप जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट को कैंसल कर दिया था. इसकी एक वजह यह भी थी कि लीज पर लिए गए ये बोइंग 787-9 प्‍लेन यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. EASA ने पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बाद कई देशों के ऊपर से उड़ान न भरने को लेकर एडवाइजरी जारी की थी. यूरोप के लिए नया रूट खोजने के बाद इंडिगो ने एक बार फिर अपनी फ्लाइट शुरू करने का किया था. लेकिन, इरिट्रिया में उत्‍पन्‍न हुई परिस्थितियों ने इंडिगो के लिए नई परेशानियां खड़ी कर दी हैं.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to ...और पढ़ें

First Published :

March 10, 2026, 12:58 IST

Read Full Article at Source