डॉग से बेहतर कम्युनिकेशन के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

1 hour ago
डॉग से बेहतर कम्युनिकेशन के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

By: Feature Desk | Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 17:46:46 (IST)

क्या आपका डॉग आपकी बातें समझता है? एक रिसर्च के मुताबिक, कुत्ते भी इंसानों की तरह बोलने के पैटर्न को प्रोसेस कर सकते हैं। हंगरी की इओटवोस लोरैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने EEG तकनीक से डॉग्स और इंसानों की दिमागी गतिविधियों का अध्ययन किया। अपने डॉग के साथ बेहतर कम्युनिकेशन के लिए ट्रेनिंग में एक जैसे कमांड इस्तेमाल करें, आवाज के उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें और यह समझें कि आवाज के पैटर्न पहचानना हर शब्द का पूरा अर्थ समझने के बराबर नहीं है।


हम में से हर डॉग ओनर को कभी न कभी यह जरूर लगता है कि हमारा कुत्ता हमारी पूरी बातचीत समझता है। हां यह बात अलग है कि वह उसे सुनकर भी अनसुना कर दे या अपनी मर्जी चलाए। सालों से डॉग लवर्स सोफे पर बैठकर यही दावा करते आए हैं और अब फाइनली साइंस ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। यूके के चैनल 4 न्यूज ने हाल ही में एक नई रिसर्च शेयर की है जो बताती है कि कुत्ते इंसानों की बोली को काफी हद तक इंसानों की तरह ही प्रोसेस करते हैं।

------

क्या कहती है यह नई रिसर्च

फेमस जर्नल 'साइंस' में पब्लिश हुई इस रिसर्च ने इस बात की गहराई से जांच की है। हंगरी की इओटवोस लोरैंड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने यह जानने की कोशिश की कि कुत्ते हमारी लगातार बोली जाने वाली बातों की फ्लो को छोटे-छोटे और मीनिंगफुल शब्दों में कैसे बांटते हैं।

इस स्टडी में 20 डॉग्स और 20 इंसानों को शामिल किया गया। सभी को कुछ मनगढ़ंत ध्वनियां सुनाई गईं। इनमें से कुछ ध्वनियां कॉन्सोनेंट्स व्यंजन) के पैटर्न पर बेस्ड थीं तो कुछ वावेल्स (स्वर) पर। इस दौरान 'ईईजी' टेक्निक के जरिए बिना किसी तकलीफ के सभी के दिमाग की एक्टिविटी को मॉनिटर और रिकॉर्ड किया गया।

नतीजे बेहद चौंकाने वाले थे। इंसानों की तरह ही कुत्तों के दिमाग ने वावेल्स के मुकाबले कॉन्सोनेंट्स वाले पैटर्न को ज्यादा मजबूती से ट्रैक किया। इंसानी भाषा में कॉन्सोनेंट्स का बहुत बड़ा रोल होता है क्योंकि इन्हीं की मदद से हम शब्दों को अलग-अलग पहचान पाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो जब आप अपने कुत्ते से बात करते हैं तो उसे आपकी बातें सिर्फ एक 'लगातार बजने वाला शोर' नहीं लगतीं।

------

डॉग ओनर्स के लिए खास टिप्स

इस दिलचस्प रिसर्च के बेसिस पर आप अपने डॉग के साथ अपनी बॉन्डिंग और कम्युनिकेशन को और भी बेहतर बना सकते हैं। बस इन 3 बातों का ध्यान रखें:

कमांड्स हमेशा सेम रखें: अपने डॉग को ट्रेनिंग देते समय बार-बार शब्द न बदलें। हमेशा एक ही साफ और फिक्स शब्द का इस्तेमाल करें (जैसे- 'सिट' के लिए हमेशा 'सिट' ही बोलें 'बैठ जा' नहीं)। एक ही शब्द लगातार सुनने से उनके दिमाग में एक फिक्स 'साउंड पैटर्न' बन जाता है, जिसे वे तुरंत पहचान लेते हैं और सही रिएक्शन देते हैं।

वो आपको लगातार सुन रहे हैं: आपका डॉग हर वक्त आपकी आवाज के उतार-चढ़ाव और पैटर्न को अपने दिमाग में प्रोसेस कर रहा होता है। भले ही वह आपके बोले गए हर एक शब्द का मतलब न जानता हो लेकिन वो आपको बहुत ध्यान से सुनता है और आपकी टोन को पकड़ने की कोशिश करता है।

आवाज पकड़ते हैं ग्रामर नहीं : यह रिसर्च साबित करती है कि कुत्ते हमारी आवाज की बनावट (स्ट्रक्चर) को काफी हद तक इंसानों की तरह ही समझते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आपकी हर सीक्रेट या प्राइवेट बातचीत का पूरा मतलब समझ रहे हैं। वे शब्दों की आवाज पकड़ते हैं आपकी पूरी ग्रामर नहीं।

इसलिए अपने प्यारे डॉग से खूब बातें करें। वे आपको सुन भी रहे हैं और समझने की कोशिश भी कर रहे हैं।

Read Full Article at Source