Last Updated:March 03, 2026, 12:15 IST
Holi Special Recipes :होली रंगों, खुशी और साथ का त्योहार है, और कोई भी सेलिब्रेशन रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स के बिना पूरा नहीं होता. यहां, आपको मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ट्रेडिशनल फ्लेवर और आपके टेस्ट बड्स को खुश करने के लिए बोल्ड कॉफी ब्लेंड्स मिलेंगे..

Holi Special Recipes : होली रंगों, खुशियों और साथ का त्योहार है और ऐसे में ताजगी देने वाले ड्रिंक्स के बिना कोई भी जश्न अधूरा लगता है. यहां आपको पारंपरिक स्वादों के साथ मॉडर्न ट्विस्ट और बोल्ड कॉफी ब्लेंड्स मिलेंगे, जो आपके फेवरेट ड्रिंक्स को एक नया रंग देते हैं. चाहे आपको मलाईदार और खुशबूदार, फ्रूटी और रिफ्रेशिंग या हल्का मसालेदार और फिज़ी ड्रिंक पसंद हो, ये फेस्टिव ड्रिंक्स आपकी होली को और खास बना देंगे. घर पर मेहमानों के लिए या पार्टी मेन्यू में चार चांद लगाने के लिए ये ड्रिंक्स एकदम परफेक्ट हैं, हर घूंट में आपको त्योहार का मजा मिलेगा…
फिज़ी ड्रिंक बनाने के लिए समाग्री-
-केसर मैंगो कोल्ड ब्रू के लिए 240 ml कोल्ड ब्रू कॉफी, 45 ml ताजा आम की प्यूरी, 3-4 केसर के धागे, 5 ml गुनगुना पानी, 5-10 ml शहद (अगर आम -मीठा न हो), बर्फ के टुकड़े और सजावट के लिए आम की स्लाइस या केसर का धागा चाहिए.
-सबसे पहले केसर को गुनगुने पानी में 5 मिनट भिगो दें. फिर आम की प्यूरी में ये केसर और पानी मिलाएं, शहद डालें.
-एक लंबे गिलास में बर्फ डालें, फिर कोल्ड ब्रू डालें और ऊपर से आम-केसर का मिक्सचर धीरे-धीरे डालें.
-हल्का सा हिलाएं और ऊपर से आम की स्लाइस या केसर से सजाएं.
-चटपटा होली फिज़ के लिए 75 ml देसी लेमोनेड, 1 चम्मच गुलाब जल, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच शहद, 200 ml ठंडा पानी, बर्फ, सजावट के लिए वर्क, गुलाब की पंखुड़ियां और पुदीना चाहिए.
-गिलास में लेमोनेड और शहद मिलाएं, फिर गुलाब जल और इलायची डालें, पानी और बर्फ डालें और ऊपर से वर्क, गुलाब और पुदीना से सजाएं. पारंपरिक -पीतल के गिलास में सर्व करें तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा.
-ये ड्रिंक होली के रंग, स्वाद और ताजगी को मॉडर्न अंदाज में पेश करता है. कॉफी ठंडाई के लिए 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 4-5 बड़े चम्मच चीनी, 8-10 -केसर के धागे, 60 ml स्ट्रॉन्ग कॉफी या 2 चम्मच इंस्टेंट एस्प्रेसो, 1/2 चम्मच गुलाब जल (ऑप्शनल), 20 भीगे और छिले बादाम, 8-10 काजू, 8-10 पिस्ता, 2 -बड़े चम्मच खरबूजे के बीज, 1 बड़ा चम्मच खसखस, 1 चम्मच सौंफ, 6-8 काली मिर्च, 4 हरी इलायची के दाने, सजावट के लिए सूखी गुलाब की पंखुड़ियां, कटे हुए मेवे और केसर चाहिए.
-सभी पेस्ट की चीजों को 6-8 घंटे भिगोकर पीस लें. 2 बड़े चम्मच दूध में केसर भिगो दें. दूध को उबालें, फिर उसमें पेस्ट और चीनी डालें और 5-7 मिनट -पकाएं. अब गैस धीमी करके कॉफी डालें, फिर केसर वाला दूध और आखिर में गुलाब जल डालें. चाहें तो छान लें या ऐसे ही सर्व करें. 2-3 घंटे ठंडा करें और ऊपर से मेवे और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें.
About the Author
With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an...और पढ़ें
First Published :
March 03, 2026, 12:15 IST

2 hours ago
