Masala Sandwiche: गाजीपुर में स्ट्रीट फूड का स्वाद तेजी से बदल रहा है और इंदौरी मसाला सैंडविच युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है. होटल मैनेजमेंट कर चुके शेफ विकास बताते है कि इसकी खासियत सिंपल लेकिन सटीक सब्ज़ी चयन है. इसमें प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक काटकर चटनी, टोमैटो सॉस और इंदौरी मसाले के साथ मिलाया जाता है. ब्रेड पर पहले सॉस लगाकर सब्जियों की लेयर रखी जाती है. फिर इसे 5 मिनट तक ग्रिल किया जाता है. ऊपर से अमूल बटर लगाने से स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी बनावट इसकी पहचान है. इसे तवे या टोस्टर पर भी आसानी से घर में बनाया जा सकता है. जिससे स्ट्रीट-स्टाइल स्वाद घर पर ही मिल जाता है.
Last Updated:March 03, 2026, 13:54 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

