Last Updated:March 03, 2026, 14:09 IST
यूएई में अचानक एयरस्पेस बंद होने से फंसे भारतीयों को राहत देने के लिए स्पाइसजेट 3 मार्च को फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए 4 विशेष उड़ानें संचालित करेगी. एयरलाइन ने उम्मीद जताई है कि 4 मार्च से उसकी नियमित उड़ानें भी बहाल हो जाएंगी.

UAE Flights: संयुक्त अरब अमीरात में अचानक एयरस्पेस बंद होने के बाद वहां फंसे भारतीयों को घर लाने के लिए स्पाइसजेट ने बड़ा कदम उठाया है. एयरलाइन 3 मार्च को यूएई से भारत के लिए चार स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी, ताकि पैसेंजर्स को जल्द से जल्द अपने देश लौटने में मदद मिल सके.
स्पाइसजेट की ये स्पेशल फ्लाइट्स फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए फ्लाइट भरेंगी. इनमें मुंबई के लिए दो फ्लाइट्स शामिल हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा पैसेंजर वहीं जाने वाले हैं. एयरस्पेस बंद होने के कारण कई भारतीय नागरिक यूएई में फंस गए थे और उन्हें अपनी वापसी को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में इन स्पेशल फ्लाइट्स से हजारों पैसेंजर्स को राहत मिलने की उम्मीद है.
एयरलाइन ने यह भी घोषणा की है कि 4 मार्च से फुजैराह और दिल्ली के बीच तथा फुजैराह और मुंबई के बीच नियमित फ्लाइट सर्विस फिर से शुरू कर दी जाएंगी. इससे भारत और यूएई के बीच हवाई संपर्क धीरे-धीरे सामान्य हो सकेगा. नियमित फ्लाइट्स की बहाली से पैसेंजर्स को आगे की यात्रा की योजना बनाने में भी आसानी होगी. स्पाइसजेट ने बताया कि जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में और स्पेशल फ्लाइट्स चलाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है. यह फैसला पैसेंजर्स की मांग और संबंधित अधिकारियों की मंजूरी पर निर्भर करेगा. एयरलाइन का कहना है कि उसका पहला मकसद फंसे हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और जल्दी घर पहुंचाना है.इस मुश्किल समय में उनकी प्राथमिकता उन भारतीय नागरिकों की मदद करना है, जो अनिश्चित स्थिति का सामना कर रहे हैं और अपने घर लौटना चाहते हैं. मैं संबंधित अधिकारियों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनके सहयोग से ये स्पेशल फ्लाइट्स संभव हो सकीं है. जरूरत पड़ने पर स्पाइसजेट ऐसी और सर्विस के लिए पूरी तरह तैयार है. – अजय सिंह, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, स्पाइसजेट
First Published :
March 03, 2026, 14:09 IST

1 hour ago
