'मां आई लव यू सो मच' मैसेज भेज हैदराबाद में यूट्यूबर ने खत्म की जीवन लीला

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

'मां आई लव यू सो मच' मैसेज भेज हैदराबाद में यूट्यूबर ने खत्म की जीवन लीला

Last Updated:February 26, 2026, 10:29 IST

Hyderabad News: हैदराबाद में ने रहने वाली एक युवा लड़की बोनु कोमली ने आत्महत्या कर ली. वह मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी की छात्रा थी और यूट्यूब के लिए कंटेंट बनाती थी. बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद उसने जीवन लीला खत्म की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. अंतिम मैसेज मां को भेजा था.

'मां आई लव यू सो मच' मैसेज भेज हैदराबाद में यूट्यूबर ने खत्म की जीवन लीलाZoom

हैदराबाद में एक युवा यूट्यूबर के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

Hyderabad News: हैदराबाद में एक युवा यूट्यूबर ने आत्महत्या कर ली है. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली 21 वर्षीय बोनु कोमली हैदराबाद के अपने किराए के फ्लैट में फंदे पर लटकी पाई गई. मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को ‘आई लव यू सो मच’ मैसेज भेजा था, जो अब उसके आखिरी संदेश के रूप में सामने आया है. कोमली पिछले 11 महीनों से हैदराबाद में अकेले रह रही थी. वह मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और पार्ट-टाइम यूट्यूबर थी. वह लाइफस्टाइल, पर्सनल वीडियोज और सोशल मीडिया कंटेंट बनाती थी.

पुलिस के अनुसार बीते सोमवार की सुबह 1:34 बजे कोमली ने अपनी मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजा- ‘आई लव यू मम्मी सो मच. जाग्रता. थम्मुडिनी बागा चूसुको’ (छोटे भाई का अच्छे से ख्याल रखना). इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. कोमली की मां कुवैत में बेबीसिटर के रूप में काम करती हैं. बार-बार कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला तो मां ने उनकी दोस्त मनसा को सूचना दी. दोपहर करीब 3 बजे मनसा और पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस बुलाई गई.

रायदुर्गम पुलिस इंस्पेक्टर चे. वेंकन्ना के अनुसार दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर गए तो कोमली छत के पंखे से साड़ी से लटकी मिलीं. पास में सीढ़ी और साड़ी बरामद हुई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन साल पुराने रिलेशनशिप में ब्रेकअप के बाद कोमली ने यह कदम उठाया.

कोमली का रिश्ता एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और यूट्यूबर से था. वह भी विशाखापत्तनम का है. ब्रेकअप के बाद वह परेशान थी. छह महीने पहले भी उसने सुसाइड की कोशिश की थी, जिसे परिवार ने बचाया था. पुलिस ने संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया है. फोन रिकॉर्ड्स, मैसेजेस, दोस्तों-रिश्तेदारों के बयान और डिजिटल सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. शव को ओसमानिया जनरल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

February 26, 2026, 10:29 IST

Read Full Article at Source