Last Updated:February 26, 2026, 12:21 IST
लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह नहीं होने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए डीटीओ, एडीटीओ समेत कुल 40 पदाधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया है. इन अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही बरतने और निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया है.

पटना: बिहार में राजस्व वसूली को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह नहीं होने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए डीटीओ, एडीटीओ समेत कुल 40 पदाधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया है. इन अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही बरतने और निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया है.
अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
विभागीय जानकारी के अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी स्तर पर भागलपुर, छपरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी, किशनगंज, अरवल, रोहतास और समस्तीपुर के डीटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, वैशाली, भोजपुर, सीवान और मोतिहारी के अधिकारियों को भी नोटिस भेजा गया है.
पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण
इसके अलावा मोटर वाहन निरीक्षक स्तर पर मुजफ्फरपुर, बेतिया, नवादा, मोतिहारी, मधुबनी, सीतामढ़ी, पटना और गया के अधिकारियों को जवाब तलब किया गया है. प्रवर्तन अवर निरीक्षक स्तर पर भोजपुर, नवादा, मधेपुरा, लखीसराय, सुपौल, मधुबनी, बेतिया, बक्सर और मुजफ्फरपुर के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
महकमे में हड़कंप
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अधिकारियों को अपना जवाब देना होगा. यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो विभाग कड़ा अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा. इस कार्रवाई के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों में जवाब देने की तैयारी शुरू हो गई है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क...और पढ़ें
First Published :
February 26, 2026, 12:21 IST

2 hours ago
