PM Modi Ajmer rally: 10 IPS, 15 IPS, 5000 जवान; PM मोदी की अजमेर रैली की जबरदस्त तैयारियां

2 hours ago

Last Updated:February 26, 2026, 13:31 IST

PM Modi Ajmer rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर जिला स्थित कायड़ विश्राम स्थल आएंगे. पीएम की जनसभा के लिए विशेष तैयारियां की गई है. 70 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है और 5000 जवानों के हाथों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होगा.

10 IPS, 15 IPS, 5000 जवान; PM मोदी की अजमेर रैली की जबरदस्त तैयारियांZoom

अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में 28 फरवरी को होने वाले दौरे को लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही है. कायड़ विश्राम स्थल में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा. नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर 6 किलोमीटर रास्ते को किया जाएगा सीज. रैली की तैयारियों में 10 आईपीएस 15 आईएएस सहित 70 अधिकारी किए गए नियुक्त. 5000 से अधिक जवान भी रहेंगे चप्पे चप्पे पर तैनात.

वायु सेना ने हेलीकॉप्टर का किया ट्रायल

अनुमान है कि लाभार्थी के साथ ही बीजेपी पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ 2 लाख आम लोग शामिल होंगे. पीएम मोदी किशनगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए कायड़ विश्रामस्थली आएंगे. कायड़ विश्राम स्थली पर बने हेलीपैड पर वायु सेना के हेलीकाप्टर से किया गया ट्रायल.

रैली के लिए पार्किंग की व्यवस्था

जिला कलेक्टर सहित तमाम अधिकारी कायड़ विश्राम स्थली पर मौजूद. 8000 से अधिक वाहनो की पार्किंग की तैयारी की गई है. साथ ही एसपीजी के अधिकारी भी अजमेर पहुंचे हैं. कायड़ विश्राम स्थली के मंच, हेलीपैड सहित सभी जगहों को एसपीजी ने अपने कब्जे में लिया.

सुरक्षा को लेकर किया जा रहे पुख्ता इंतजाम. पीएम की यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे के साथ ही स्टेट हाईवे पर भी किए गए परिवर्तन. कई सड़कों पर भी यातायात में किया जाएगा बदलाव.

सीएम भजनलाल ने खुद लिया पीएम के दौरे का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर दौरे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने खुद जायजा लिया. पीएम की सभा के लिए 12 फीट ऊंचा विशाल मंच बनाया गया है. तीन विशाल डोम बनाए गए हैं. रैली में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग से इंतजाम किए गए हैं.

About the Author

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते ...और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

February 26, 2026, 13:31 IST

Read Full Article at Source