कर्नाटक में नेतृत्व विवाद, गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा- मैं रेस में नहीं, हाईकमान लेगा फैसला

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

कर्नाटक में नेतृत्व विवाद, गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा- मैं रेस में नहीं

Last Updated:February 26, 2026, 13:24 IST

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने अगले मुख्यमंत्री के नारों से खुद को अलग किया है. उन्होंने कहा कि फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा. राज्य में सीएम सिद्धरमैया और उनके डिप्टी डी.के. शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर पहले से ही खींचतान जारी है.

कर्नाटक में नेतृत्व विवाद, गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा- मैं रेस में नहींZoom

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने खुद को सीएम की रेस अलग बताया है.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने अपने समर्थकों की ओर से लगाए गए अगले मुख्यमंत्री के नारों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस तरह की अटकलों या लॉबिंग में शामिल नहीं होंगे और मुख्यमंत्री पद का कोई फैसला पार्टी हाईकमान ही लेगा.गुरुवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में परमेश्वर ने कहा कि मैंने कल भी यही कहा था. मैं किसी तरह की और भ्रम या कन्फ्यूजन नहीं पैदा करना चाहता. हमारे हाईकमान उचित समय पर फैसला लेंगे. उन्होंने बताया कि तुमकुरु में उनके समर्थकों ने जो नारे लगाए, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है. मैं दिल्ली नहीं गया, जैसा कि कल पूछा गया था. मैं लॉबिंग नहीं कर रहा हूं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस हाईकमान ही नेतृत्व का फैसला करेगा.परमेश्वर ने कहा कि उनके शुभचिंतक अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी है. मैंने उन्हें मना किया है, लेकिन वे अपनी मर्जी से बोल रहे हैं. मैं इसमें शामिल नहीं हूं और न ही इसे बढ़ावा दे रहा हूं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी में किसी तरह की अस्थिरता या विवाद नहीं चाहते.

राज्य में नेतृत्व को लेकर तकरार

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज है. सिद्धरमैया का कार्यकाल 2028 तक है, लेकिन पार्टी के कुछ वर्गों में बदलाव की मांग उठ रही है. परमेश्वर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कई बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं. उनको कुछ गुटों द्वारा अगले सीएम के संभावित चेहरे के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन उन्होंने इस अटकल को खारिज कर दिया और पार्टी अनुशासन पर जोर दिया.

बयान के दौरान परमेश्वर ने अन्य मुद्दों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि लापता बच्चों के मामलों को सरकार गंभीरता से ले रही है. पुलिस को ऐसे सभी मामलों की त्वरित जांच और बच्चों की तलाश के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, उन्होंने विदेशियों के वीजा ओवरस्टे के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया. बेंगलुरु में चल रही वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत अवैध रूप से ठहरने वालों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

परमेश्वर ने सरकारी नौकरियों की भर्ती पर भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी. साथ ही, रोजगार सृजन और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा के लिए जल्द बैठकें होंगी. आने वाले महीनों में कांग्रेस हाईकमान कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है, लेकिन फिलहाल परमेश्वर ने स्पष्ट कर दिया कि वे अटकलों का हिस्सा नहीं बनना चाहते.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

February 26, 2026, 13:24 IST

Read Full Article at Source