फर्जी है ईरान युद्ध के बीच बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर, MEA बोला- अलर्ट रहें!

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

फर्जी है ईरान युद्ध के बीच बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर- MEA

Last Updated:March 10, 2026, 21:23 IST

भारत सरकार ने बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर का खंडन किया है. विदेश मंत्रालय ने इस खबर की फैक्ट चेक करते हुए सोशल मीडिया फर्जी और बेबुनियाद खबरों से बचने की सलाह दी है. दरअसल, फर्जी खबर में भारतीय जासूस को मोसाद के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए वायरल किया गया था.

फर्जी है ईरान युद्ध के बीच बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर- MEAZoom

बहरीन में भारतीय जासूस के पकड़े जाने की खबर फर्जी है.

नई दिल्ली. अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच कई भारत को बदनाम करने के लिए कई फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं. हाल ही में एक खबर चर्चे में आई कि खाड़ी संकट के बीच बहरीन में भारतीय जासूस को पकड़ा गया है. उसके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगा है. इस फर्जी खबर में कहा गया कि बहरीन ने एक भारतीय जासूस को पकड़ा और उस पर मोसाद के लिए काम करने का देशद्रोह का आरोप लगाया गया है.

हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को फर्जी बताते हुए, इनका खंडन किया है. साथ ही उन्होंने इन अफवाहों से बचने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक लोगों को सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे और बेबुनियाद दावों से सावधान रहने की अपील की है. बताते चलें कि खाड़ी देशों में संकट के बीच कई असमाजिक तत्व देश को अपमानित करने के इरादे से फर्जी खबरें प्रचारित कर सकते हैं. पुष्ट खबरों के लिए सरकार की वेबसाइट को फॉलो करते रहें.

मोसाद के लिए काम?

फर्जी खबर में कहा गया, ‘बहरीन ने एक भारतीय जासूस को पकड़ा और उस पर मोसाद के लिए काम करने का देशद्रोह का आरोप लगाया. सभी भारतीयों पर तुरंत बैन लगाया जाए और उन्हें देश निकाला दिया जाए. भारतीयों ने इजरायल को चुना, उन्हें रहने दो. मेरा मतलब है, सच में बड़े पैमाने पर बिना सोचे-समझे देश निकाला. यह मजाकिया है कि उन्हें एक मिनट भी रुकने दिया गया. यह खाड़ी के शासकों का देशद्रोह है.’

विदेश मंत्री का भी फर्जी वीडियो

इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी एक डीपफेक वीडियो सामने आया है. लेकिन, पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक करते हुए इसका खंडन किया है. पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर का एक डिजिटली छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा कर रहे हैं. इसमें झूठे दावे किए गए हैं कि उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम देशों द्वारा इजरायल को परेशान किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा. इजरायल ने हाल ही में भारत के कहने पर अफगान तालिबान को 3 बिलियन डॉलर दिए हैं. सावधान यह एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो है जिसे लोगों को गुमराह करने के लिए शेयर किया गया है.’

डीपफेक वीडियो में क्या है?

इस डीपफेक वीडियो में विदेश मंत्री को ये कहते हुए सुना जा सकता है, ‘जिन देशों को दबाया जाता है, भारत हमेशा उन देशों के साथ खड़ा रहा है. इजरायल को सबसे ज्यादा दबाया गया है. ईरान और अन्य मुस्लिम देशों ने उसे लगातार परेशान किया है. भारत चुपचाप सभी मुस्लिम देशों को इजरायल को परेशान करते हुए नहीं देखेगा. हम गर्व से इजरायल के साथ खड़े हैं. जो कोई भी इसके उलट सोचता है, उसका पाकिस्तान जाने का स्वागत है, क्योंकि भारत इजरायल के लिए किसी भी तरह की नफरत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. इजरायल ने हाल ही में भारत के कहने पर अफगान तालिबान को तीन बिलियन डॉलर की मदद दी है. हम उनका यह एहसान कभी नहीं चुका सकते. हमारा अगला टारगेट अब पाकिस्तान है.’

असली वीडियो में क्या है?

ओरिजिनल वीडियो में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘विदेश मंत्रालय ने इराक की गैर-जरूरी यात्रा से क्यों परहेज किया है? जो लोग पहले से वहां रह रहे हैं, उनसे दूतावास में रजिस्टर करने, सही प्रक्रिया अपनाने और दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील की गई है.’

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

First Published :

March 10, 2026, 21:23 IST

Read Full Article at Source