Parliament Live Updates: ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर सरकार-व‍िपक्ष में तीखी नोकझोंक, सदन बुधवार तक स्‍थग‍ित

1 hour ago

Parliament Live Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को दोनों पक्षों की ओर से गरमागरम बहस हुई. सोमवार को विपक्ष के हंगामे के कारण इस मसले पर चर्चा नहीं हो सकी. विपक्षी दलों ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया था. विपक्ष ने बजट सत्र के पहले हिस्से में ही बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाया था. उसी प्रस्ताव पर नौ मार्च को चर्चा और वोटिंग होने वाली थी. विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने की.

Parliament Live Updates: सदन की कार्यवाही बुधवार तक के ल‍िए स्‍थग‍ित

लोकसभा में स्‍पीकर ओम बिरला के ख‍िलाफ अव‍िश्वास प्रस्‍ताव पर मंगलवार को गरमागरम चर्चा हुई. द‍िनभर पक्ष व‍िपक्ष के सांसदों ने अपनी बात रखी. चर्चा पूरी नहीं हो पाई. इसल‍िए सदन को बुधवार के ल‍िए स्‍थग‍ित कर द‍िया गया. बुधवार को फ‍िर चर्चा यहीं से शुरू होगी.

Parliament Live Updates: स्पीकर पक्षपाती क्यों नहीं होगा? निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला

लोकसभा में बोलते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला का हमारी पार्टी से होना हमारे लिए गर्व की बात है. उन्होंने सोमनाथ चटर्जी और जीवी मावलंकर के उदाहरणों को याद करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इन अध्यक्षों का साथ नहीं दिया था. दुबे ने सवाल उठाते हुए कहा, एक अध्यक्ष पक्षपाती क्यों नहीं होगा? यदि कोई भी ओम बिरला के विरुद्ध जाता है, तो पूरा एनडीए (NDA) उनके बचाव में मजबूती से खड़ा रहेगा.

Parliament Live Updates: "पीएम मोदी की इस संसद में कोई संतान नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि यहां उनका कोई रक्षक नहीं": निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्ष सिर्फ इसलिए बुरा मान रहा है क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बातें कही गई हैं. उन्होंने लोकसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई पुरानी टिप्पणियों को याद दिलाया. दुबे ने कहा, अगर पीएम मोदी की इस संसद में कोई संतान नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यहां उनका बचाव करने वाला कोई नहीं है.” इसके बाद, जब दुबे ने एडविना माउंटबेटन की बेटी लेडी पामेला हिक्स द्वारा लिखित पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के उल्लेखों का संदर्भ दिया, तो विपक्षी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी.

Parliament Live Updates: संसद सिर्फ सरकार की नहीं, व‍िपक्ष का भी: मनीष त‍िवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा, इस प्रस्ताव को लाने का पूरा मकसद यह साबित करना है कि यह संसद सिर्फ सरकार की नहीं है, बल्कि इस पर विपक्ष का भी उतना ही अधिकार है. मनीष तिवारी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 93 (Article 93) का हवाला दिया, जो लोकसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) के चयन से संबंधित है.

Parliament Live Updates: विपक्ष 'राष्ट्रविरोधी' बातें करेगा, तो हम रोकेंगे- श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर प्रहार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. गौरव गोगोई के आरोपों का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि अगर विपक्ष ‘राष्ट्रविरोधी’ बातें करेगा, तो सत्ता पक्ष उन्हें जरूर रोकेगा. उन्होंने विपक्षी नेताओं की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के पराक्रम पर गर्व करने के बजाय, विपक्ष इस बात की जांच में ज्यादा दिलचस्पी ले रहा था कि हमारे कितने लड़ाकू विमान गिराए गए. शिंदे ने स्पष्ट किया कि वे स्पीकर के समर्थन में खड़े हैं और विपक्ष का व्यवहार केवल संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश है.

Parliament Live Updates: स्‍पीकर के ख‍िलाफ अव‍िश्वास प्रस्‍ताव पर कल भी होगी चर्चा

लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है . बहस कल भी जारी रहेगी, बहस में कल गृह मंत्री अमित शाह के हिस्सा लेने का शेड्यूल है. गृह मंत्री अमित शाह शाम को 5बजे बोल सकते हैं .

Parliament Live Updates: स्‍पीकर ने बिना चर्चा के बिल पास कराया- बोलीं महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि ओम बिरला ने बिना किसी चर्चा के तीन आपराधिक विधेयकों को पारित करने की अध्यक्षता की और टिप्पणी की कि वे लोकतंत्र में बाधा डाल रहे थे. भाजपा सदस्यों ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेनेती ने कहा कि आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा.

Parliament Live Updates:सत्र की अध्यक्षता पर सदन की सहमति नहीं ली गई: महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि संविधान यह आदेश देता है कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद खाली होते ही उन पर नियुक्तियां की जानी चाहिए, लेकिन वर्तमान में कोई उपाध्यक्ष नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर कार्यवाही की अध्यक्षता कौन करेगा, इस पर सदन की सहमति नहीं ली गई. महुआ मोइत्रा ने कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संसद के इतिहास में सांसदों के सबसे बड़े सामूहिक निलंबन का आदेश दिया. उन्होंने कहा, अकेले इस एक घटना ने 2004 के बाद से लोकसभा के कुल निलंबन का 40% हिस्सा कवर किया है. उन्होंने आगे जोड़ा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि सांसद संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सरकार का बयान चाहते थे.

Parliament Live Updates: किरेन रीजीजू ने सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत की

Parliament Live Updates: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि सदन में कोई भी सदस्य संविधान से ऊपर नहीं है. कोई अपने आप को सबसे ज्ञानी न समझे. उनका सीधा निशाना विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर था.

Parliament Live Updates: लोकसभा दो बजे तक स्थगित, गौरव गोगोई रख रहे अपनी बात

गौरव गोगोई का भाषण जारी है. इस बीच सदन की कार्यवाही लंच ब्रेक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन फिर से दो बजे शुरू होगी. फिर गौरव गोगोई का भाषण होग.

Parliament Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरवीन किया

Parliament Live Updates: चर्चा से पहले ही सदन की अध्यक्षता को लेकर विवाद हो गया. चर्चा की शुरुआत करने वाले गौरव गोगोई ने इस पर सवाल उठाया. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने चर्चा में हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा कि स्पीकर का ऑफिस चालू रहता है खाली नहीं रहता. गौरव गोगोई की बात ठीक नहीं है. इस पर स्पीकर चेयर ने कहा कि हाउस डिजाल्व भी हो जाए तो स्पीकर नहीं जाता. गौरव गोगोई ने कहा कि जब अध्यक्ष का रिमूवल हो रहा हो, मोशन डिस्कस हो रहा हो, तो ये जो स्पीकर का पैनल है किसने डिसाइड किया.

Parliament Live Updates: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा शुरू

Parliament Live Updates: लोकसभा में पीठासीन अधिकारी जगदम्बिका पाल ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की अनुमति दी. अब इससे संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इस मसले पर चर्चा के लिए 10 घंटा निर्धारित हुआ है.

Parliament Live Updates: बिरला के खिलाफ चर्चा की अध्यक्षता को लेकर उठे सवाल

Parliament Live Updates: लोकसभा में अध्यक्ष और डिप्टी स्पीकर की गैर मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अध्यक्षता को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने सवाल उठाया कि सदन को पहले एक स्पीकर का चुनाव करना होगा. तभी चर्चा हो सकेगी. विपक्ष का कहना है कि पीठासीन अधिकारी सदन की इस चर्चा की अध्यक्षता नहीं कर सकते.

Parliament Live Updates: सपा सांसदों ने आलू की कीमत को लेकर किया प्रदर्शन

Parliament Live Updates: सपा सांसदों ने संसद भवन में आलू लेकर प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि यूपी में किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलवाया जाए. इस वक्त आलू का भाव काफी कम है. खुदरा बाजार में आलू 10 से 20 रुपये किलो बिक रहा है. यूपी में बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है.

Parliament Live Updates: SIR पर चर्चा के लिए TMC ने नोटिस दिया

Parliament Live Updates: राज्यसभा में SIR पर चर्चा के लिए टीएमसी ने नोटिस दिया है. टीएमसी सांसद साकेत गोखले और नदीमुल हक ने पार्टी की तरफ से नोटिस दिया है.

Read Full Article at Source