पार्टी को नए खून और नई सोच की जरूरत- डीके शिवकुमार; क्या है इस बयान के मायने?

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

पार्टी को नए खून और नई सोच की जरूरत- डीके शिवकुमार; क्या है बयान के मायने?

Last Updated:February 25, 2026, 12:29 IST

DK Shivakumar News: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य मंत्रिमंडल में नए खून की जरूरत बताई. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पांच नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद देने की मांग की गई है. डीके ने इस मांग का समर्थन किया है.

पार्टी को नए खून और नई सोच की जरूरत- डीके शिवकुमार; क्या है बयान के मायने?Zoom

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक कैबिनेट में युवा विधायकों को शामिल करने का समर्थन किया है.

DK Shivakumar News:  कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में नए खून को शामिल करने का समर्थन करते हुए कहा है कि पुरानी पीढ़ी हमेशा नहीं रह सकती और पार्टी के भविष्य के लिए नई सोच जरूरी है. शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में पहली बार विधायक बने नेताओं की मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “पार्टी को नए खून और नयी सोच की जरूरत है. मैं नए खून का समर्थन करता हूं.” उन्होंने कहा, “पुरानी पीढ़ी हमेशा नहीं रह सकती.”

पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों द्वारा संभावित मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत वरिष्ठ नेताओँ को लिखे गए पत्र के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने यह बात कही. कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा उप मुख्यमंत्री शिवकुमार समेत प्रदेश नेतृत्व को एक संयुक्त ज्ञापन में विधायकों ने आग्रह किया है कि कम से कम पांच नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद दिया जाए.

38 कांग्रेस विधायक पहली बार जीते

विधायकों ने अपने पत्र में कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, कर्नाटक की जनता ने पहली बार कांग्रेस पार्टी से विधानसभा के लिए 38 सदस्यों को चुना है और इस तरह एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वे विधानसभा में नए युवा चेहरों को देखना चाहते हैं.’ दलित मुख्यमंत्री होने संबंधी मुद्दे पर अपने मंत्रिमंडल सहयोगी एच सी महादेवप्पा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने कहा कि उन्हें राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की कोई भी जानकारी नहीं है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने महादेवप्पा का बयान सुना. वह हमारे आलाकमान हैं और शायद उन्हें इस बारे में कुछ जानकारी हो. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी आलाकमान ने उन्हें और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दिल्ली बुलाया है, तो उन्होंने स्पष्ट किया, ‘मुझे कोई फोन नहीं आया है. मुझे अपने विभाग से संबंधित कुछ काम के लिए दिल्ली जाना है.’

मंत्रियों के बयानों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी चुप्पी की आलोचना पर शिवकुमार ने कहा, ‘मंत्रियों और विधायकों को नियंत्रित करना मुख्यमंत्री का काम है. मैं पार्टी को इसकी जानकारी देने का काम कर रहा हूं.’

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

February 25, 2026, 12:28 IST

Read Full Article at Source