फरवरी में भारत का मौसम काफी अलग-अलग दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में तापमान 31-32 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. समुद्री इलाकों में भी तेज हवाओं और ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक नहीं पहुंच पा रही हैं. इससे फरवरी में ही गर्मी मार्च जैसी महसूस हो रही है. अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले महीनों में अधिक गर्मी, लू और पानी की बढ़ती मांग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह बदलाव सामान्य मौसमी बदलाव है या जलवायु परिवर्तन का असर, इस पर विशेषज्ञों की निगाहें लगी हुई हैं.
Last Updated:February 19, 2026, 16:57 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago
