Last Updated:February 19, 2026, 18:34 IST
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत 22 राज्यों में अप्रैल से एसआईआर शुरू हो सकता है. चुनाव आयोग ने BLO को मतदाता सूची सुधार और नए युवाओं के पंजीकरण के निर्देश दिए हैं. दस्तावेज तैयार रखें. लेकिन जानिए आपको क्या करना चाहिए.

नई दिल्ली. दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से एसआईआर शुरू हो सकता है. आयोग ने इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने निर्देश में कहा है कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश SIR से जुड़ी अपनी सभी प्रारंभिक तैयारियां यथाशीघ्र पूरी कर लें, ताकि अप्रैल महीने में यह महा-अभियान बिना किसी रुकावट के शुरू किया जा सके.
कहां-कहां होगा एसआईआर
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड
एसआईआर में होगा क्या
बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हर घर में जाकर यह जांचते हैं कि मतदाता सूची में दर्ज व्यक्ति वास्तव में वहां रहता है या नहीं. जो लोग उस पते से कहीं और जा चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाते हैं. नाम की स्पेलिंग, गलत उम्र, खराब गुणवत्ता वाली फोटो या पते में गड़बड़ी को इस अभियान के तहत सुधारा जाता है.आपको क्या करना है?
कागजात तैयार रखें: जब BLO आपके घर आएं, तो अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र तैयार रखें.
नए युवाओं का पंजीकरण: अगर आपके घर में कोई युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है या 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष का होने वाला है, तो उसका नाम जुड़वाने का यह सबसे सुनहरा मौका है.
शिफ्टिंग की जानकारी दें: अगर परिवार का कोई सदस्य दूसरे शहर शिफ्ट हो गया है, तो BLO को इसकी जानकारी दें ताकि पुरानी जगह से नाम हटाकर नई जगह जोड़ा जा सके.
फोटो अपडेट: अगर वोटर आईडी कार्ड में आपकी फोटो पुरानी या धुंधली है, तो आप नई और साफ रंगीन फोटो देकर उसे अपडेट करवा सकते हैं.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
February 19, 2026, 18:31 IST

2 hours ago
