5900000000 रुपए की प्रॉपर्टी अटैच... बैंक खाते, FD और म्यूचुअल फंड सब फ्रीज; गेमिंग ऐप विंजो का पर्दाफाश

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

5900000000 रुपए की प्रॉपर्टी अटैच... गेमिंग ऐप विंजो का ED ने किया पर्दाफाश

Last Updated:February 19, 2026, 18:42 IST

ईडी ने कि विंजो प्राइवेट लिमिटेड ने अमेरिका और सिंगापुर में 100% सहायक कंपनियां स्थापित कीं, जो जुआ/रियल मनी गेम्स के कारोबार में थीं. यह गतिविधियां फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट (ओवरसीज इन्वेस्टमेंट) रूल्स, 2022 के नियम 19(1)(b) का उल्लंघन मानी गई हैं. ईडी ने यह भी कहा कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू होने के बाद भी कंपनी द्वारा विदेशी निवेश जारी रखना नियमों के विपरीत पाया गया.

5900000000 रुपए की प्रॉपर्टी अटैच... गेमिंग ऐप विंजो का ED ने किया पर्दाफाशZoom

ईडी ने विंजो के खिलाफ फेमा की धारा-4 के उल्लंघन के आरोपों के तहत कार्रवाई की है. (फाइल फोटो)

बेंगलुरु. भारत में ऑनलाइन गेमिंग और ‘रियल मनी गेम्स’ (RMG) के नाम पर चल रहे बड़े विदेशी खेल का प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भंडाफोड़ किया है. ईडी के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने गेमिंग प्लेटफॉर्म Winzo Private Limited और उसकी सहायक कंपनी Zo Private Limited पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 590 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं. फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA), 1999 की धारा 37A के तहत यह कार्रवाई की गई है. जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी विदेशी निवेश (FDI) की आड़ में ‘नॉन बोनाफाइड बिजनेस’ (अवैध कारोबार) और ऑनलाइन जुए का नेटवर्क चला रही थी.

एजेंसी ने कंपनी के वित्तीय तंत्र को पूरी तरह से पंगु बना दिया है. ईडी ने विनजो के बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), म्यूचुअल फंड और बॉन्ड्स सहित कुल 590 करोड़ रुपये की संपत्तियों को पूरी तरह से फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई FEMA की धारा 4 के घोर उल्लंघन के आरोपों के तहत की गई है. कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा रियल मनी गेम्स उपलब्ध कराती थी और इसके करीब 25 करोड़ यूजर्स होने का दावा किया गया है.

492 करोड़ का ‘विदेशी खेल’: डमी कंपनियां और भारत से कंट्रोल
जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा विदेशी निवेश के नाम पर हुई हेराफेरी का है. ईडी के मुताबिक, विनजो ने अपनी विदेशी सहायक कंपनियों – अमेरिका स्थित Winzo US Inc और सिंगापुर स्थित Winzo SG PTE Ltd में लगभग 54.25 मिलियन डॉलर (करीब 492 करोड़ रुपये) का ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (ODI) किया. विनजो अपनी अमेरिकी इकाई के जरिए ब्राजील, जर्मनी और अमेरिका में बिंगो, लूडो, माइंस, स्पेड्स और ब्लैक जैक जैसे गेम चला रही थी. विदेश में बैठी इन कंपनियों के पास न तो पर्याप्त कर्मचारी थे और न ही उनका कोई स्वतंत्र संचालन था. अकाउंटिंग से लेकर विदेशी बैंक खातों का संचालन तक, सब कुछ भारत से ही रिमोट कंट्रोल की तरह चलाया जा रहा था.

FEMA नियमों की उड़ीं धज्जियां, लाइसेंस के नाम पर वसूली
एजेंसी ने कंपनी के बिजनेस मॉडल को सीधे तौर पर ‘अवैध’ करार दिया है. विनजो सिंगापुर इकाई ‘कॉल-ब्रेक’ गेम के लाइसेंस के जरिए विनजो इंडिया से ही लाइसेंस फीस वसूल कर मोटी कमाई कर रही थी. अमेरिका और सिंगापुर में 100% सहायक कंपनियां बनाकर रियल मनी गेम्स का कारोबार करना फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट रूल्स, 2022 के नियम 19(1)(b) और नियम 9(1) का खुला उल्लंघन है. ईडी ने साफ कहा है कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कंपनी ने जानबूझकर विदेशी निवेश जारी रखा, जो कि कानून की नजर में एक गंभीर अपराध है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें

Location :

Bangalore,Karnataka

First Published :

February 19, 2026, 18:25 IST

Read Full Article at Source