Last Updated:February 19, 2026, 19:38 IST
भारत और फ्रांस की ग्लोबल रणनीतिक पार्टनरशिप में 114 राफेल जेट्स भारत में मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे. मैक्रों ने टाटा और एयरबस डील को आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया. मैक्रों के मुताबिक, यह रक्षा साझेदारी अब एक नए और खतरनाक चरण में पहुंच चुकी है. दोनों देश डिफेंस सेक्टर में एक मजबूत और अजेय सहयोग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली. भारत और फ्रांस की दोस्ती अब दुश्मनों के लिए काल बनने जा रही है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस की साझेदारी अब सिर्फ रणनीतिक नहीं रही. यह अब एक खास और ग्लोबल रणनीतिक पार्टनरशिप बन चुकी है. सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत ने 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों का ऑर्डर देने की इच्छा जताई है. ये विमान अब फ्रांस से बनकर नहीं आएंगे. इन्हें ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में ही को-प्रोड्यूस किया जाएगा.
‘मेक इन इंडिया’ का बजेगा डंका
मैक्रों ने साफ किया कि इस नए मेगा सौदे का मुख्य हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ ही होगा. दोनों देश अब मेंटेनेंस, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में अपना सहयोग बढ़ाएंगे. इन घातक राफेल जेट्स में ज्यादा से ज्यादा भारतीय पुर्जे लगाए जाएंगे. क्रिटिकल उपकरण भी भारत में ही तैयार होंगे. इससे देश की रक्षा ताकत तो मजबूत होगी ही, साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार भी बढ़ेगा.
पनडुब्बी और हेलीकॉप्टर में भी गदर
सिर्फ आसमान ही नहीं, समंदर में भी भारत-फ्रांस का दबदबा दिखेगा. मैक्रों ने उम्मीद जताई कि पनडुब्बियों (Submarines), जेट इंजन और हेलीकॉप्टर निर्माण में भी सहयोग बढ़ेगा. उन्होंने टाटा और एयरबस के बीच चल रही शानदार डील का भी खास जिक्र किया. मैक्रों ने इस डील को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम बताया.
डिफेंस में नया युग
मैक्रों के मुताबिक, यह रक्षा साझेदारी अब एक नए और खतरनाक चरण में पहुंच चुकी है. दोनों देश डिफेंस सेक्टर में एक मजबूत और अजेय सहयोग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. 114 राफेल जेट्स का भारत में बनना अपने आप में एक गेम चेंजर साबित होगा. यह खबर चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की नींद उड़ाने के लिए काफी है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 19, 2026, 19:31 IST

2 hours ago
