Last Updated:February 19, 2026, 20:38 IST
वलिदपुर नगर पंचायत का गठन 11 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन नगर पंचायत के पास खुद का कार्यालय भवन नहीं था. पिछले 11 वर्षों से पानी की टंकी के परिसर में ही कार्यालय संचालित हो रहा था. अब शासन की मंजूरी के बाद नगर पंचायत को स्वयं का भवन मिलने जा रहा है. आइए जानते हैं यह भवन कब तक बनकर तैयार होगा और इसमें क्या-क्या सुविधाएं होंगी.

मऊ. वलीदपुर नगर पंचायत का गठन 1 जुलाई 2014 को हुआ था, लेकिन नगर पंचायत को खुद का कार्यालय भवन नहीं मिला. इसके कारण पिछले 11 वर्षों से पानी की टंकी के परिसर में ही नगर पंचायत कार्यालय संचालित हो रहा था.
नगर पंचायत कार्यालय के लिए केवल दो कमरे उपलब्ध होने के कारण कामकाज में काफी परेशानियां उत्पन्न होती थीं. एक कमरे में नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय करते थे, जबकि दूसरे में अन्य जरूरत के कार्य होते थे. रूम की कमी के कारण कार्यालय आने वाले लोगों को सुविधा नहीं मिल पाती थी और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता था.
1 करोड़ 80 लाख की लागत से बनेगा नया नगर पंचायत भवन
इन समस्याओं को देखते हुए शासन ने नगर पंचायत के स्वयं के कार्यालय भवन के निर्माण की मंजूरी दे दी है. भवन निर्माण की लागत 1 करोड़ 80 लाख रुपए रखी गई है.
नए भवन के बन जाने से नगर वासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी:
1) सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय.
2) बैठक हॉल और कंप्यूटर के लिए उचित व्यवस्था.
3) समस्याएं लेकर आने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं.
इससे अब नगर पंचायत में आने वाले लोगों को बाहर बैठने की जरूरत नहीं होगी और कार्यालय संचालन में भी आसानी होगी।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत निर्माण
नया नगर पंचायत कार्यालय मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा. यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के शहरी निकायों को आधुनिक और सुविधाजनक आधारभूत संरचना प्रदान करना है.
योजना के अंतर्गत भवन में निम्नलिखित सुविधाएं होंगी:
1) सीटिंग एरिया और मीटिंग हॉल.
2) अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कक्ष.
3) परिसर में पार्किंग की सुविधा.
4) सीसी रोड का निर्माण.
भवन निर्माण का टेंडर मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है और निर्माण कार्य को पूरा होने में लगभग 1 साल का समय लगेगा.
नगर वासियों को मिलने वाली सुविधाएं
नगर पंचायत भवन बन जाने के बाद वलीदपुर के नागरिकों को कई प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेंगी. इससे नगर पंचायत की कार्यकुशलता बढ़ेगी और प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे...और पढ़ें
Location :
Mau,Uttar Pradesh
First Published :
February 19, 2026, 20:38 IST

2 hours ago
