Last Updated:February 19, 2026, 18:05 IST
Ground Report: बेगूसराय रेलवे स्टेशन की ग्राउंड रिपोर्ट में यात्रियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि टिकट काउंटर पर खुदरा नहीं होने का बहाना बनाकर टिकट नहीं दिया जाता, जिससे वे मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करते हैं और बाद में टीटी व पुलिस द्वारा जुर्माना वसूला जाता है. साथ ही गलत एनाउंसमेंट से ट्रेन छूटने की शिकायत भी सामने आई है.

बेगूसराय: सोनपुर मंडल लगातार अपील कर रहा है कि यात्रीगण कृपया टिकट लेकर ही यात्रा करें, फिर भी कई यात्री रेलवे की ही रिकॉर्ड के मुताबिक बेटिकट यात्रा करते हैं. आखिर क्यों? लोकल 18 ने इसकी पड़ताल बिहार के उद्योग नगरी बेगूसराय रेलवे स्टेशन से की. यहां से जो कहानी सामने आई, वह वाकई में हैरान करने वाली थी और रेलवे की व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल खड़ा करने वाली पड़ताल थी. आखिर कैसे रेलवे में टिकट काउंटर कर्मियों की मनमानी चलती रही और जिम्मेदार को नजर तक नहीं आया? या कहीं सब की मिलीभगत से साजिश का कोई हिस्सा तो नहीं? देखिए पड़ताल.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले...और पढ़ें
Location :
Begusarai,Bihar
First Published :
February 19, 2026, 18:05 IST

2 hours ago
