ये है दो पत्नियों का इकलौता पति! 8 साल से हैं साथ, शख्स ने बताया- कैसे करता हैं मैनेज?

1 hour ago

Two Wives Story: हमारा समाज रिश्तों और प्यार को एक सीमित या तय ढांचे में देखना चाहता है या उसका आदी हो जाता है. लेकिन कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं तो शायर समाज के बनाए ढांचे को ठेंगा दिखाती है और यही कारण है कि उसे आलोचना का भी सामना करना पड़ता है. आज हम आपको नाइजीरिया में रहने वाले जेफ्री एनेई की कहानी बता रहे हैं जो कुछ ऐसी ही है. उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपना सच बताया है. वो अपनी दो पत्नियों के साथ पिछले 8 साल से रह रहे हैं, हालांकि अभी तक इस रिश्ते को उनके परिवार ने भी स्वीकार नहीं किया है. दुनिया चाहे कुछ भी कहे ये तीनों आज भी एक साथ एक दूसरे के लिए समर्पित हैं. ऐसा नहीं है कि ये रिश्ता शुरुआत से ही तिकड़ी में था. जब जेफ्री 33 साल के थे और उनकी पहली पत्नी चिदिन्मा 29 साल की थी तक वे बाकी जोड़ों की तरह साथ थे. चलिए जानते हैं तुम और मैं में वो की एंट्री कब और कैसे हुई. 

लाइफ में कैसे आई दूसरी पत्नी?
आपको बता दें कि भारत में पत्नी या पति के जीवित रहते और बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत एक गैरकानूनी और दंडनीय अपराध है. लेकिन ये अनोखी कहानी नाइजीरिया की है. जब जेफ्री और चिदिन्मा एक सामान्य जोड़े की तरह रह रहे थे. इस दौरान जेफ्री की 26 साल की प्रेशियस से मुलाकात हुई, ये एक फैशन इन्फ्लुएंसर थी. आपको बता दें कि जेफ्री अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक फैशन ब्रांड खड़ा कर रहे थे. जब जेफ्री को प्रेशियस मिली तो उन दानों को आपस में प्यार हो गया. जहां आजकल लोग रिश्ते बनाते समय भर भरकर झूठ परोसते हैं वहीं जेफ्री ने ऐसा कुछ नहीं किया और सारी बात खुलकर सामने रख दी. उन्होंने साफ बता दिया कि वे किसी और के लिए भी भावनाएं रखते हैं. जेफ्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वो लुका डिपी की लाइफ नहीं जीना चाहते थे. चिदिन्मा के लिए उनका प्यार किसी रोमांस से कहीं ज्यादा बढ़कर था. इस कहानी में हैरानी की बात ये है कि जहां एक आम भारतीय पत्नी अपने पति को दूसरी लड़की के साथ देखकर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी. वहीं दूसरी और चिदिन्मा को जेफ्री और प्रेशियस के रिश्तों से कोई दिक्कत नहीं थी. इसके बाद जेफ्री ने प्रेशियस की मुलाकात अपनी पत्नी से कराई. इस दौरान तीनों के बीच एक मजबूत रिश्ता बन गया. ये देखने और सुनने में बहुत रोमांटिक लग रहा है, लेकिन किसी के लिए भी ये राह आसान नहीं होती है. जब जेफ्री ने इस बात को पब्लिक किया तो उनकी फैमिली उनके नाराज हो गई.

यह भी पढ़ें: बिना नहाए पूरी जिंदगी निकाल देती हैं ये महिलाएं! जानें फिर भी क्यों दिखती हैं इतनी सुंदर?

Add Zee News as a Preferred Source

फैमिली के बारे में जेफ्री ने क्या बताया?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेफ्री ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उनकी फैमिली शायद अब उन्हें स्वीकार नहीं करेगी पर धीरे धीरे समय के साथ वे ये बर्दाश्त करना सीख जाएंगे. उनका मानना है कि जब वो उनके और प्रेशियस के बीच कोई स्कैंडल नहीं, बल्कि सच्चा प्यार देखेंगे तो उन्हें बर्दाश्त हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: ग्रेविटी कहां गई...? इस 4×4 SUV ने 90 डिग्री के एंगल पर किया हैरतअंगेज कारनामा! वीडियो देख सूख जाएगा गला

कैसे करते हैं मैनेज?
इसके बाद जेफ्री तीन लोगों के रिश्ते (थ्रपल) में रहने को लेकर बताते हैं कि थ्रपल में रहना सामान्य से ज्यादा मुश्किल भरा होता है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि इंटरनेट की दुनिया में उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. इसके बाद वो कहते हैं कि थ्रपल में आपसी तालमेल और समर्पण बहुत जरूरी होता है. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने रिश्तों में सच से कोई समझौता नहीं किया और ना ही उनके रिश्ते में सच से कोई समझौता किया जाता है. वे बताते हैं कि थ्रपल में तीनों को एक दूसरी के मानसिक पैटर्न और भावनात्मक जरूरतों को समझना पड़ा. इस कहानी में चिदिन्मा यानी जेफ्री की पहली पत्नी की बड़ी भूमिका रही अगर वो प्रेशियस को स्वीकार ना करती तो तस्वीर इससे उलट होती. चिदिन्मा प्रेशियस को भी अपनी तरह ही जेफ्री की पत्नी मानती है. उन्होंने ये रिश्ता लाइट टाइम साथ रहने के लिए लिया है.

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read Full Article at Source