दिल्‍ली से यूपी-एमपी जाने वाले बगैर रिजर्वेशन कर सकते हैं इस ट्रेन में सफर, ये है शेड्यूल

1 hour ago

Last Updated:March 05, 2026, 12:18 IST

होली पर भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने झांसी-हजरत निजामुद्दीन अनरिजर्व स्पेशल ट्रेन चलाई है. 9 मार्च तक ट्रेन नंबर 01823/01824चलेगी. 20 कोच वाली इस ट्रेन का शेड्यूल जारी हुआ है. जिससे लोग दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा जैसे शहरों तक सुविधाजनक सफर कर सकेंगे.

दिल्‍ली से यूपी-एमपी जाने वाले बगैर रिजर्वेशन कर सकते हैं इस ट्रेन में सफरZoom

9 मार्च तक चलेगी ये ट्रेन.

नई दिल्ली. होली के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों को जाने वाले लोगों को राहत देने का प्रयास किया है. उत्‍तर रेलवे कई अनरिजर्व स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इनमें झांसी मंडल से ट्रेन ट्रेन नंबर 01823/01824 विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन – हजरत निजामुद्दीन अनरिजर्व स्पेशल ट्रेन शामिल है. जिससे लोग दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा जैसे शहरों तक सुविधाजनक सफर कर सकेंगे.

उत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्‍याय के अनुसार यह पूरी तरह अनरिजर्व ट्रेन होगी, होली का त्‍यौहार मनाकर लौटने वालों के लिए बेहतर सुविधा देगी. ट्रेन नंबर 01823 (झांसी से निजामुद्दीन) 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलेगी, कुल चार फेरे करेगी. वहीं, वापसी ट्रेन 01824 (निजामुद्दीन से झांसी) 09 मार्च तक चलेगी, कुल पांच फेरे लेगी. प्रत्येक ट्रेन में 18 जनरल कोच, दो एसएलआर कोच सहित कुल 20 आईसीएफ कोच हैं.

ये हैं शेड्यूल

ट्रेन 01823 झांसी जंक्शन से दोपहर 3:45 बजे (15:45) प्रस्थान करेगी. प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं: दतिया (16:08-16:10), डबरा (16:28-16:30), ग्वालियर (17:20-17:25), मुरैना (18:05-18:07), धौलपुर (18:43-18:45), आगरा कैंट (19:25-19:30), मथुरा जं. (20:20-20:25), कोसी कलां (20:56-20:58). अंतिम स्टॉप हजरत निजामुद्दीन रात 11:25 बजे (23:25).

वापसी ट्रेन 01824 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4:10 बजे छूटेगी. ठहराव: मथुरा (07:10-07:15), आगरा (08:40-08:45), धौलपुर (10:10-10:15), मुरैना (10:55-10:57), ग्वालियर (11:30-11:35), डबरा (12:28-12:30), दतिया (12:58-13:00). झांसी दोपहर 2:45 बजे (14:45) पहुँचेगी. यात्री स्टेशन काउंटर से टिकट ले सकते हैं.

यह ट्रेन दिल्‍ली से मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों राहत देगी. रेलवे ने होली के लिए देशभर में 1,244 स्पेशल ट्रेन सर्विस चलाई हैं, अन्य जोनों में भी ऐसी ट्रेनें चल रही हैं, जैसे ईस्ट सेंट्रल रेलवे की 285 सर्विस चलाई जा रही हैं.

Location :

Jhansi,Jhansi,Uttar Pradesh

First Published :

March 05, 2026, 12:18 IST

Read Full Article at Source