Surguja didiyon ka desi bazaar : अंबिकापुर जिले की महिलाएं बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना रही हैं. अब स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने ‘आशा बिहान बाजार’ की शुरुआत की है, जहां उनके बनाए शुद्ध देशी और जैविक उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं. यहां सरसों का तेल, सत्तू, पापड़, बड़ी, अचार और मुनगा पाउडर जैसे सामान पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार किए जाते हैं. पहले बिक्री के लिए जगह नहीं थी, लेकिन अब स्थायी दुकान मिलने से काम को रफ्तार मिली है. कई समूह मिलकर क्लस्टर मॉडल में काम कर रहे हैं, जिससे महिलाओं को रोजगार और नई पहचान दोनों मिल रही हैं.
Last Updated:March 05, 2026, 10:33 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

