Last Updated:March 06, 2026, 13:12 IST
Viral Post: स्कूल का वो टॉपर जिससे सबको उम्मीदें थीं, आज बाइक टैक्सी चलाने को मजबूर है. एक शख्स ने जब रैपिडो बुक की और ड्राइवर को पहचाना तो वह चौंक गया. क्या वाकई स्कूल के ग्रेड्स भविष्य तय करते हैं? पढ़ें वायरल और इमोशनल पोस्ट का पूरा सच.

नई दिल्ली (Viral Post). कहते हैं कि जिंदगी वैसी नहीं होती, जैसा हम स्कूल की किताबों या टाइमटेबल में प्लान करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी वायरल हुई, जिसने कामयाबी के पुराने पैमानों पर बहस छेड़ दी है. एक शख्स ने कहीं जाने के लिए ‘रैपिडो’ (Rapido) बाइक बुक की, लेकिन जब ड्राइवर उसके सामने आया तो उसके होश उड़ गए. बाइक चलाने वाला कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसकी क्लास का ‘टॉपर’ था, जो कभी स्कूल में सबसे होनहार छात्र माना जाता था.
यह वाकया न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि क्या वाकई स्कूल के ग्रेड्स यह तय करते हैं कि आप भविष्य में क्या बनेंगे? वह छात्र जिसके लिए पूरी क्लास तालियां बजाती थी और जिसे ‘सफलता का प्रतीक’ माना जाता था, आज आर्थिक तंगी या हालातों की वजह से बाइक टैक्सी चलाने को मजबूर है. इस वायरल पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग ‘किस्मत और मेहनत’ के बीच के इस अजीब रिश्ते पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
बाइक की सीट पर मिला स्कूल टॉपर
उमर नामक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया कि एक दिन उसने हड़बड़ाहट में बाइक बुक की थी. जैसे ही बाइक ड्राइवर उसके पास पहुंचा, उसने उसे पहचान लिया. दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे. वह ड्राइवर कोई एवरेज स्टूडेंट नहीं, बल्कि क्लास का टॉपर चंदन था, जिसके पास हर सवाल का जवाब होता था और जो हर परीक्षा में अव्वल रहता था. उस पल का सन्नाटा बहुत कुछ कह गया- एक तरफ एवरेज स्टूडेंट था जो अब इंजीनियर है और दूसरी तरफ क्लास का टॉपर जो उसे राइड दे रहा था.
He booked a Rapido in a hurry… never imagining the rider would be his own class topper.
Umar was getting late, so he quickly booked a ride.
The booking got confirmed. The rider’s name showed: Chandan.
— Bharat Mata Ke Sewak (@PatrioticSoul33) March 2, 2026
स्कूल के ग्रेड्स बनाम जिंदगी की रेस
इस वायरल पोस्ट ने एक पुरानी बहस को फिर से जिंदा कर दिया है. अक्सर समाज में माना जाता है कि जो बच्चा 90% नंबर लाएगा, वह निश्चित रूप से शानदार करियर बनाएगा. पेरेंट्स भी बच्चों को टॉपर बनने के लिए फोर्स करते हैं. लेकिन यह कहानी बताती है कि जिंदगी का सिलेबस स्कूल की किताबों से बहुत अलग है. कई बार पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक संकट या सही समय पर सही मौके न मिलना, सबसे तेज दिमाग वाले इंसान को भी संघर्ष की राह पर खड़ा कर देता है.
बाइक टैक्सी ड्राइवर होना कोई ‘छोटा’ काम नहीं
खबर के वायरल होने के बाद एक बड़ा पक्ष यह भी सामने आया कि कोई भी काम छोटा नहीं होता. भले ही वह शख्स क्लास टॉपर था, लेकिन ईमानदारी से मेहनत कर रहा है. इंटरनेट पर कई लोगों ने उस ड्राइवर की सराहना की कि उसने मुश्किल वक्त में हार मानने के बजाय मेहनत का रास्ता चुना. हालांकि, यह टीस भी सोशल मीडिया यूजर्स के मन में रही कि क्या हमारे देश का एजुकेशन सिस्टम और जॉब मार्केट इतना सक्षम है कि वह अपने ‘टॉपर्स’ को सही जगह दे सके?
सोशल मीडिया पर आए गजब रिएक्शन
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी कहानियां शेयर करनी शुरू कर दीं. किसी ने बताया कि कैसे उनकी क्लास का बैकबेंचर आज करोड़ों की कंपनी चला रहा है तो किसी ने दुख जताया कि होनहार छात्र अक्सर सिस्टम की भेंट चढ़ जाते हैं. इस कहानी ने हमें सिखाया कि अपनी मौजूदा स्थिति पर न तो बहुत ज्यादा घमंड करना चाहिए और न ही किसी को नीचा देखना चाहिए क्योंकि ‘वक्त और किस्मत’ का पहिया कभी भी घूम सकता है.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
March 06, 2026, 13:12 IST

5 hours ago
