Last Updated:March 06, 2026, 15:53 IST
Anita Deora from Jodhpur cracks UPSC: जोधपुर जिले के भोपालगढ़ कस्बे से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है. सालग नगर निवासी श्यामलाल देवड़ा की पुत्री अनीता देवड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जानकारी के अनुसार अनीता देवड़ा ने परीक्षा में 644वीं रैंक प्राप्त कर अंतिम चयन हासिल किया है.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र से अच्छी खबर सामने आई है. सालग नगर निवासी श्यामलाल देवड़ा की बेटी अनीता देवड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. मिली जानकारी के अनुसार अनीता देवड़ा को यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में 644वीं रैंक मिली है, जिसके साथ ही उनका आईएएस के लिए चयन हुआ है. जैसे ही यह खबर सामने आई, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई.
अनीता की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं. स्थानीय लोगों और परिचितों ने इसे भोपालगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है.
कोटा के बेटे ने UPSC में किया टॉप
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले अनुज ने अपनी मेहनत और लगन से देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
अनुज का जन्म कोटा जिले के रावतभाटा क्षेत्र में हुआ. उन्होंने शुरुआती शिक्षा गांव में ही पूरी की. इसके बाद परिवार ने उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए जोधपुर भेजा. यहां पढ़ाई के दौरान उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी सफलता हासिल की और शानदार रैंक के आधार पर जोधपुर एम्स में दाखिला मिला.
अनुज ने वर्ष 2023 में अपनी मेडिकल इंटर्नशिप पूरी की. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. महज दो साल की तैयारी में ही उन्होंने UPSC की परीक्षा न केवल पास की, बल्कि देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया.
यूपीएससी 2025 रिजल्ट टॉपर
अनुज अग्निहोत्री राजेश्वरी सुवे एम अकांश ढुल राघव झुनझुनवाला ईशान भटनागर जिनिया अरोड़ा ए आर राजा मोहिद्दीन पक्षल सेक्रेटरी आस्था जैन उज्ज्वल प्रियांकमालूम हो कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट गुरुवार, 6 मार्च को घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और पीडीएफ फॉर्मेट में इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
जारी मेरिट सूची के अनुसार अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर रही हैं. आयोग द्वारा जारी सूची में सफल उम्मीदवारों के नाम और उनकी रैंक का विवरण दिया गया है.
सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है.
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम व रैंक देख सकते हैं.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते ...और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
March 06, 2026, 15:53 IST

10 hours ago
