Last Updated:March 06, 2026, 16:06 IST
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में करडेगा से कुनकुरी आ रही एक बस पलट गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

रिपोर्ट- दीपक सिंह, जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. करडेगा चौकी के गोड़ाअंबा की यह घटना है. करडेगा से कुनकुरी आ रही एक बस अचानक पलट गई. हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई. 9 लोगों की हालत गंभीर है. सभी का कुनकुरी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय कुनकुरी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर इलाज करने और आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Location :
Jashpurnagar,Jashpur,Chhattisgarh
First Published :
March 06, 2026, 16:06 IST

10 hours ago
