Last Updated:March 06, 2026, 15:57 IST
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से जुड़े मजेदार जोक्स रिश्तों की छोटी-छोटी नोकझोंक और दिलचस्प पलों को हंसी में बदल देते हैं. इन्हें पढ़कर आप अपनी रोजमर्रा की टेंशन भूल जाएंगे और चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है, और मजेदार जोक्स से बेहतर हंसी का कोई तरीका नहीं होता. खासकर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से जुड़े जोक्स रिश्तों की छोटी-छोटी मजेदार बातों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे और आपका मूड भी तुरंत फ्रेश हो जाएगा. आइए पढ़ते हैं कुछ मजेदार गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जोक्स, जो आपको खूब हंसाएंगे.
Joke-1
गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई,
बदनाम हो गई, कहीं की न बची.
बॉयफ्रेंड – तो पगली मैं कौन सा तेरे प्यार में कलेक्टर बन गया हूँ।
मैं भी तो पकौड़ी बेच रहा हूं.
Joke-2
गर्लफ्रेंड– क्यों रो रहे हो ?
बॉयफ्रेंड– मैंने आज तक किसी भी लड़की को किस नहीं किया !
गर्लफ्रेंड– रो मत, ये ले मुझे Kiss कर ले.
किस लेने के बाद लड़का हँसने लगा.
गर्लफ्रेंड– क्यों हंस रहे हो ?
बॉयफ्रेंड – ऐसे रो रो कर मैंने मोहल्ले की सारी लड़कियों को Kiss कर लिया है.
Joke-3
गर्लफ्रेंड के पापा- आप कौन हैं ?
बॉयफ्रेंड – जी.
मैं सेमीफइनल में फेल हो गया था, फाइनल देखने आया हूं.
Joke-4
एक नौजवान बोला – चांद तो रात में निकलता है,
आज दिन में कैसे निकल आया,
लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था,
आज दिन में कैसे बोल रहा है…..
Joke-5
गर्लफ्रेंड ने मुझे मैसेज भेजा की – “माता-पिता से बढ़कर कोई नही होता”.
मैंने भी ताबड़तोड़ पूछ ही लिया कि – “हम भी माता-पिता बन जाएं क्या ?”
तो चुड़ैल फटाफट ब्लॉक करके भाग गई .
Joke-6
एक ताजा रिसर्च से पता चला है कि…..
Selfie लेते समय गर्लफ्रेंड का…..
और बीड़ी सुलगाते समय बॉयफ्रेंड का…..
मुंह एक जैसा हो जाता है.
Joke-7
दरवाजा खोलते ही…
गर्लफ्रेंड- परसों मेरी शादी है, अब क्यों आये हो मेरी जिंदगी में वापिस ?
बॉयफ्रेंड- टेंट लगाने का और केटरिंग का आर्डर हमें ही मिला है.
काम धंधा भी छोड़ दें क्या ?
धोखेबाज चुड़ैल!
Joke-8
गर्लफ्रेंड -(अपने प्रेमी से ) मेरा जानू , माय बेबी , मेरा बच्चा, मेरा गोलू
क्या तुम मुझसे शादी करोगे,
बोल ना मेरा बच्चा ?
बॉयफ्रेंड- अरे यार, प्रपोज कर रही हो, या गोद ले रही हो.
Joke-9
गर्लफ्रेंड- कुछ रोमांटिक बाते करो ना…..
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी आखों में जब भी देखता हूँ, कुछ खुबसूरत सा दिखता है।
गर्लफ्रेंड- (शरमाते हुए) क्या ?
बॉयफ्रेंड- मेरे चेहरे का प्रतिबिंब.
गर्लफ्रेंड- तू सिंगल ही मरेगा बे.
First Published :
March 06, 2026, 15:57 IST

10 hours ago
