Last Updated:March 07, 2026, 14:05 IST
बिरयानी का मसाला भी उसके स्वाद में अहम भूमिका निभाता है. इसके लिए कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद पतले कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें. फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ी देर भूनने के बाद टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं.
जमशेदपुर: बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे बिरयानी पसंद न हो. लेकिन जब लोग घर में बिरयानी बनाने की कोशिश करते हैं तो कई बार चावल चिपक जाते हैं और बिरयानी हलवे जैसी बन जाती है. इससे उसका स्वाद भी खराब हो जाता है. ऐसे में अगर आप घर पर होटल जैसी खिला-खिला दम बिरयानी बनाना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
लोकल 18 से बातचीत में बिरयानी एक्सपर्ट असगर हुसैन बताते हैं कि अच्छी बिरयानी की सबसे बड़ी पहचान उसके अलग-अलग खिले हुए चावल होते हैं. इसके लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का बासमती चावल चुनना जरूरी है. चावल को पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना चाहिए. इससे चावल अच्छी तरह फूलते हैं और पकने के बाद टूटते नहीं हैं.
बिरयानी का मसाला भी उसके स्वाद में अहम भूमिका निभाता है. इसके लिए कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद पतले कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें. फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ी देर भूनने के बाद टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं.
असगर हुसैन बताते हैं कि बिरयानी बनाते समय चिकन और आलू को अलग-अलग फ्राई करना चाहिए. चिकन को हल्का मसाला लगाकर पहले ही फ्राई कर लें और आलू को गोल-गोल काटकर तेल में सुनहरा होने तक तल लें. इससे बिरयानी का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाता है.
अब चावल पकाने की बारी आती है. एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें नमक डालें. इसके बाद भीगे हुए चावल को उसमें डालकर लगभग 70 प्रतिशत तक ही पकाएं. ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह न पकें, क्योंकि बाद में दम पर भी पकते हैं.
इसके बाद बिरयानी की लेयर तैयार करें. सबसे पहले बर्तन में मसाला फैलाएं, फिर उसके ऊपर चावल की एक परत डालें. इसके बाद फ्राई किया हुआ चिकन और आलू रखें. ऊपर से फिर चावल की परत डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए केसर वाला दूध, घी, हरा धनिया और पुदीना भी डाल सकते हैं.
अंत में बर्तन को ढक्कन से अच्छी तरह बंद कर दें और धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक दम दें. इस प्रक्रिया से मसालों की खुशबू चावल में अच्छी तरह समा जाती है और बिरयानी का स्वाद बेहद लाजवाब बन जाता है. अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर पर भी होटल जैसी खिला-खिला दम बिरयानी आसानी से बनाई जा सकती है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क...और पढ़ें
Location :
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
First Published :
March 07, 2026, 14:05 IST

1 hour ago
