Crude Oil Prices Hike : 93 डॉलर के पार कच्चा तेल, यूपी-बिहार में Petrol-Diesel के नए रेट!
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड भी लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. आमतौर पर कच्चा तेल महंगा होने पर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग दिखाई दे रही है. शनिवार को जारी ताजा कीमतों के अनुसार दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल करीब 94.72 रुपये और डीजल लगभग 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. वहीं मुंबई में पेट्रोल करीब 103 रुपये और डीजल करीब 90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की गिरावट भी देखी गई है. नोएडा में पेट्रोल करीब 94.85 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल लगभग 94.41 रुपये और डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं पटना में पेट्रोल करीब 105 रुपये और डीजल लगभग 91.78 रुपये प्रति लीटर के आसपास है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने की एक वजह यह भी है कि तेल कंपनियों ने पहले सस्ते दाम पर कच्चा तेल खरीदा था. इसके अलावा सरकार भी महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए ईंधन की कीमतों को संतुलित रखने की कोशिश कर रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

