खेत में काट रहे थे सरसो, आया UPSC रिजल्ट और बन गए अफसर, जानें कौन हैं निशांत कुमार

1 hour ago

होमताजा खबरcareer

खेत में काट रहे थे सरसो, आया UPSC रिजल्ट और बन गए अफसर, जानें कौन हैं निशांत

Last Updated:March 07, 2026, 15:38 IST

UPSC Result 2025 : यूपीएससी सिविल सेवा 2025 में राजस्थान के कई युवाओं का चयन हुआ है. जिसमें ऑल इंडिया टॉपर अतुल अग्निहोत्री भी हैं. जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. इसी राजस्थान के निशांत कुमार भी हैं, जिनकी 899वीं रैंक है. रिजल्ट आया तो वह खेत में सरसो काट रहे थे.

खेत में काट रहे थे सरसो, आया UPSC रिजल्ट और बन गए अफसर, जानें कौन हैं निशांत Zoom

UPSC Result 2025 : निशांत कुमार ने बिना कोचिंग के सफलता हासिल की है.

UPSC Result 2025 : यूपीाएससी सिविल सेवा 2025 में राजस्थान के निशांत कुमार ने 899वीं रैंक हासिल की है. रिपोर्ट के अनुसार, वह कोटपुतली के महनपुर क्षेत्र के गांव नांगल भाव सिंह के रहने वाले हैं. जब यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट आया तो उस वक्त निशांत खेत में सरसो काट रहे थे. सामान्य किसान परिवार में जन्मे निशांत ने यह सफलता कई चुनौतियां और कठिनाइयां पार करके हासिल की है. उनके जीवन में संघर्षों की कोई कमी नहीं रही. जब वह महज दो साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था.

निशांत सात भाई बहनों में सबसे छोटे हैं. उनके बड़े भाई नीतीश कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते निशांत ने अपनी पढ़ाई जारी रखने और परिवार का सहयोग करने के लिए कुछ समय तक एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया भी.

बिना कोचिंग के की तैयारी 

रिपोर्ट के अनुसार, निशांत ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बिना कोई कोचिंग किए पास की है. उन्होंने खेतों में काम के साथ तैयारी जारी रखी. उन्हें करीब आठ प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता का सामना करना पड़ा. यूपीएससी सिविल सेवा का उनका तीसरा अटेम्प्ट था. निशांत इससे पहले दो बार मेन्स तक पहुंचे थे. उन्होंने बार-बार मिल रही असफलताओं के बावजूद हार नहीं मानी और आखिरकार सपना साकार करके ही दम लिया.

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर

राजस्थान के ही अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल की है. वह राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के रहने वाले हैं. इनके अलावा राजस्थान के कई और भी युवाओं का चयन हुआ है. जिसमें जयपुर के वेदांत सिंह धाकड़ और संभव पाटनी शामिल हैं. वेदांत सिंह की 392 रैंक है. उनके दादा प्रोफेसर बीएल वर्मा कोटा यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति रहे हैं. पिता इंजीनियर और मां प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल हैं.

इसके अलावा टोंक रोड 12 मील की रहने वाली स्नेहा मीणा ने भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक की है. उन्होंने ऑल इंडिया 854वीं रैंक और एसटी वर्ग में 13वीं रैंक हासिल की है. उनके पिता किसान हैं.

वहीं, दुर्गापुर, श्रीजी नगर निवासी संभव पाटनी ने सिविल सेवा परीक्षा में 608 रैंक हासिल की है. उन्होंने जयपुर से स्कूली शिक्षा के दौरान ही यह लक्ष्य तय कर लिया था. उन्होंने गंभीरता से तैयारी 2024 से शुरू की और आगे की पढ़ाई दिल्ली में रहकर की.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे...और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

March 07, 2026, 15:38 IST

Read Full Article at Source