Success Tips: UPSC के लिए कोचिंग जरूरी नहीं? IAS ने बताया UPSC क्रैक करने का डिजिटल फॉर्मूला

2 hours ago

X

title=

कोचिंग जरूरी नहीं? IAS ने बताया UPSC क्रैक करने का डिजिटल फॉर्मूला

arw img

UPSC Success Tips: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जहानाबाद की डीडीसी आईएएस डॉ. प्रीति प्रेरणा की एक नई मिसाल बनकर उभरी हैं. डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने साझा किया कि कैसे 6 साल की डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद उन्होंने मात्र डेढ़ साल के स्व-अध्ययन (Self-study) से यूपीएससी क्रैक किया. डॉ.प्रीति ने बताया कि सफलता के लिए महंगे कोचिंग संस्थानों से ज्यादा अनुशासन और डिजिटल संसाधनों का सही उपयोग जरूरी है. उन्होंने तैयारी के लिए यूट्यूब और गूगल को अपना गुरु बनाया। उनके द्वारा दिए गए मुख्य टिप्स निम्नलिखित हैं. कोचिंग के बजाय एजुकेशन चैनलों और सफल टॉपर्स के इंटरव्यू से बुक-लिस्ट तैयार करें. अखबार पढ़ना और आंसर राइटिंग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं. डॉ.प्रीति के अनुसार तैयारी के डेढ़ साल मैंने किसी भी सामाजिक समारोह में हिस्सा नहीं लिया. प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के बीच के अंतर को समझकर अपना कस्टमाइज्ड शेड्यूल तैयार करें. यदि आपके पास दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का अस्त्र है, तो संसाधन कभी आपकी सफलता में बाधक नहीं बनेंगे.

Last Updated:February 22, 2026, 16:06 ISTएजुकेशनकरियर

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Read Full Article at Source