Last Updated:February 22, 2026, 17:18 IST
Kishtwar Encounter: सर्दियों में पाकिस्तानी आर्मी के सपोर्ट से आतंकवादी अक्सर ही देश की सीमा में घुसने की कोशिश करते रहते हैं. इस बार आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले से ही घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को माकूल जवाब देने की रणनीति तैयार कर ली थी. अब उसका असर दिख रहा है.

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह को जवानों ने घेर लिया है. दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हो रही है. इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है, वहीं एक अन्य घायल बताया जा रहा है. घाटी में सुरक्षबलों ने अपनी रणनीति बदल दी है. जोरदार ठंड के बावजूद आतंकवादियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया. सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कई आतंकवादियों को एलिमिनेट कर चुके हैं.
किश्तवाड़ लाइव अपडेट –
मुठभेड़ में आर्मी डॉग ‘टाइसन’ घायल
ऑपरेशन के दौरान डॉग स्क्वायड का हिस्सा रहे आर्मी डॉग ‘टाइसन’ को भी आतंकियों की गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. टाइसन को तुरंत इलाज के लिए उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. इलाके में आतंकियों द्वारा कही और हथियार गोला बारूद छुपा कर न रखा हो उसके लिए सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और आतंकियों के शवों की पहचान हो रही हैं जिसकी रिपोर्ट कुछ देर में आ जाएंगी.
दो आतंकी ढेर, एक घायल और कमांडर भी घिरा
किश्तवाड़ के चत्रू क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन ट्राशी-I के तहत सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी और अपनी इंटेलिजेंस के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की. व्हाइट नाइट कोर की सीआईएफ डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों के खिलाफ करारा प्रहार करते हुए दो आतंकियों को सफलतापूर्वक एलिमिनेट कर दिया. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी मूल के आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं. इनमें एक प्रमुख कमांडर सैफुल्लाह बालोच भी घिरा हुआ है. मुठभेड़ के दौरान दो AK-47 राइफल्स सहित युद्ध-सामग्री बरामद की गई है, जबकि खोज अभियान जारी है.
जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ में फिर मुठभेड़ शुरू हो गया है. इस बार सुरक्षाबलों के चंगुल में जैश कमांडर सैफुल्लाह फंस गया है. जैश का आतंकवादी आदिल की मौत के बाद से सैफुल्लाह लगातार अपनी जगह बदल रहा था. वह आदिल का साथी भी है. सुरक्षाबलों और सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है. भारतीय सुरक्षाबल के जवान पिछले कुछ महीने से लगातार सैफुल्लाह की तलाश में थे. जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों और बर्फ से लदी पहाड़ियों में सतत तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. अब जाकर जैश कमांडर सुरक्षाबलों के घेरे में आया है.
जैश कमांडर सैफुल्लाह को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है.
दो से तीन आतंकवादी घिरे
रविवार 22 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है. बर्फ से ढके चतरू के वन क्षेत्र में पिछले महीने आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुई थीं, जिनमें एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकी भी मारा गया था. रविवार को मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना के जवानों ने दो संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चतरू के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया. घिरे हुए इलाके में अतिरिक्त जवानों की टीम को भेज दिया गया है.
उधमपुर में मारे गए थे दो आतंकवादी
फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक शीर्ष कमांडर सहित दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था. मारे गए आतंकवादियों के पास से M4 कार्बाइन और AK असॉल्ट राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था. आतंकवादी एक गुफा के अंदर छिपे हुए थे. एक आतंकवादी का शव गुफा के मुहाने पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा गुफा के भीतर गहराई में पाया गया था. मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान रुबानी उर्फ अबू माविया के रूप में हुई थी, जो जैश-ए-मोहम्मद संगठन का शीर्ष कमांडर था और पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था. दूसरे आतंकवादी की पहचान जुबैर के रूप में हुई है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें
Location :
Kishtwar,Jammu and Kashmir
First Published :
February 22, 2026, 11:49 IST

2 hours ago
