America Snow Storm: अमेरिका के पूर्वी तट पर प्रकृति का कहर टूटने वाला है. न्यूयॉर्क शहर समेत देश के उत्तरपूर्वी हिस्से के 3 करोड़ लोग बर्फीले तूफान की चेतावनी के दायरे में हैं. मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और भीषण शीतकालीन तूफान के लेकर चेतावनी दी है, जिसके बाद एयर इंडिया ने सोमवार 23 फरवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली और वहां से आने वाली अपनी सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया है. ये फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. वहीं तूफान का असर हवाई यात्रा के साथ-साथ आम जनजीवन पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
सुरक्षा को लेकर उड़ानों पर लगा रोक
अपने आधिकारिक बयान में एयर इंडिया ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के इलाकों में बारी बर्फबारी होने की आशंका है. खराब मौसम के कारण विमानों की उड़ान में जोखिम आ सकती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एयरलाइन ने पहले ही उड़ानों को रद्द करने की घोषणा कर दी है और प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है.
अमेरिका में सुपर बॉम्ब तूफान का अलर्ट
वेदर एक्सपर्ट ने इस तूफान Super Bomb का नाम दिया है, जो बहुत तेजी से अपनी शक्तिशाली रूप में आ रहा है. ऐसे में न्यूयॉर्क शहर और नॉर्थ ईस्ट अमेरिका के लगभग 3 करोड़ लोग वर्तमान समय में 'ब्लिजार्ड वॉर्निंग' यानी बर्फीले तूफान की चेतावनी के घेरे में हैं. बर्फबारी इतनी भंयकर होगी कि आशंका है कि की इलाकों में तो 1 से 2 फीट तक बर्फ गिर सकती है. इसके कारण सड़कें और हवाई पट्टियां भी पूरी तरह बर्फ से ढक जाएंगी.
जनजीवन और यातायात भी होगा प्रभावित
तूफान के कारण केवल हवाई सेवा ही नहीं, बल्कि सड़क और रेल यातायात भी ठप होने की संभावना है. न्यूयॉर्क के मेयर ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों के अंदर ही रहें और सड़कों पर निकलने से बचें. साथ ही तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण बिजली गुल होने का खतरा बन गया है. अब तक अमेरिका में 1000 से ज्यादा उड़ाने पहले ही रद्द की जा चूकी हैं.

1 hour ago
