Who is Gurinder Brar: कई लोगों का अनुभव होगा कि उनके विधायक काम नहीं करते. जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हैं. करना-धरना कुछ नहीं. जबानी जमा-खर्च करके निकल जाते हैं. ऐसे नेताओं पर फंड डकार जाने का आरोप लगता है. अगले चुनाव में जनता उन्हे हराकर घर बिठा देती है. 'बने रहो, पगला, काम करेगा अगला' बहुत से लोग इसे ही वर्क लाइफ आराम से बिताने का फंडा मान लेते हैं. ऐसे लोग जिस दिन भी पकड़े जाते हैं, परफार्मेंस इंप्रूवमेंच प्लान (PIP) में डाल दिए जाते हैं. चूंकि काम करने की आदत छूट गई होती है, तो परफार्मेंस सुधरती नहीं इसलिए नौकरी चली जाती है. सरकारी सेवा हो या कॉर्पोरेट या कुछ और इन्ही चार लाइनों को एक विधायक ने विधानसभा के पटल पर अंग्रेजी में समझाया तो लोग वाह-वाह करने लगे.
आप भी देखिए वीडियो-
एक मिनट 51 सेकेंड का उनका ये वीडियो है तो पिछले साल का है लेकिन भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. हम तो आपको इसलिए दिखा रहे हैं कि विधायक जी का बेबाक और दिलचस्प तरीके से अपनी बात कहने का अंदाज देखकर आपको भी मजा आ जाएगा.
अच्छी बातें जहां भी सीखने को मिले, सीख लेनी चाहिए. VIDEO कनाडा का बताया जा रहा है. जहां 1 MLA का कहानी कहने का तरीका दिल जीत रहा है. राजनेता अपनी जिम्मेदारियों से अगर बचता है तो नतीजा क्या होता है? वहीं 'बने रहो, पगला. काम करेगा. अगला' माइंडसेट रखने वालों को भी इससे सीख लेनी… pic.twitter.com/zjBhs06eLY
— Shwetank Ratnamber (@swwetanksr) February 22, 2026
कहानी का सार
एक बिल पर बहस के दौरान बरार ने चेयर को संबोधित करते हुए कहा- 'स्पीकर सर! यह चार लोगों की कहानी है. जिनके नाम हैं- Everybody, Somebody, Anybody, और Nobody. एक जरूरी काम करना था. Everybody को यकीन था कि Somebody इसे करेगा. Anybody इसे कर सकता था, लेकिन Nobody ने नहीं किया. इस बात पर Somebody को गुस्सा आया क्योंकि यह Everybody का काम था. Everybody को लगा कि Anybody इसे कर सकता है, लेकिन Nobody को यह एहसास नहीं हुआ कि Everybody इसे नहीं करेंगे. आखिर में ऐसा हुआ कि Everybody ने Somebody को दोषी ठहराया, जबकि वह काम Nobody ने नहीं किया जो Anybody कर सकता था.
सही शब्द सही समय पर इस्तेमाल किए जाएं तो सीधे दिल पर उतरते हैं और उनका सीधा असर दिमाग पर होता है. बरार ने अपनी खास शैली से सरकार पर ऐसा प्रहार किया कि पूरा सदन उन्हें सुनता रह गया. अपनी बात को दिलचस्प अंदाज में रखने की कला कुछ लोगों में जन्मजात होती है. वहीं कुछ लोग खुद की वाक कला को निखारने के बाद लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं.
तो देखा आपने कैसे सामान्य और गंभीर मुद्दों पर भी अपनी बात असरदार तरीके से की जा सकती है. प्रभावी संवाद करने की कला जीवन के हर क्षेत्र में कैसे आपके काम आती है, यह सीख भी इस स्पीच से मिलती है. जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने वालों को बरार ने समझाया तो उनके बगल में बैठीं महिला विधायक और अन्य पुरुष विधायक उनका चेहरा देखने लगे.
गुरिंदर बरार को जानिए
गुरिंदर ब्रार कनाडा के अल्बर्टा प्रांत से एनडीपी पार्टी के विधायक हैं. उनकी हाजिरजवाबी के कायल उनके विरोधी भी हैं. गंभीर से गंभीर बात भी वह अपने इसी अंदाज में किस्से-कहानी के रूप में सुना देते हैं, जिससे सामने वाला भी उनकी बात का बुरा नहीं मानता. 21 जुलाई, 2023 को कैलगरी नॉर्थ ईस्ट सीट के नए विधायक के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा,'मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. मैं वादा करता हूं कि कैलगरी नॉर्थ ईस्ट के निवासियों का विधायिका के अंदर और बाहर दोनों जगह बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए मैं पूरी मेहनत करूंगा.

1 hour ago
