Last Updated:February 27, 2026, 12:19 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live Updates: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट-2026 की शुरुआत आज यानी 27 फरवरी 2027 से होने जा रही है. दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन भाषण देंगे. इस...और पढ़ें

न्यूज18 राइजिंग भारत समिट-2026 की शुरुआत आज से हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन भाषण देंगे. (फाइल फोटो)
Rising Bharat Summit 2026 Live Updates: देश की आर्थिक दिशा, वैश्विक भूमिका और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टि पर केंद्रित News18 Rising Bharat Summit 2026 का आज यानी 27 फरवरी 2026 से आगाज हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से होगा. उनके संबोधन से समिट की रूपरेखा और नीति-आधारित चर्चाओं की दिशा तय होने की उम्मीद है. समिट में कारोबार, प्रौद्योगिकी, वैश्विक निवेश और रणनीतिक मामलों से जुड़े देश-विदेश के कई दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में भारत की आर्थिक प्रगति, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बढ़ती भूमिका और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर प्रकाश डाल सकते हैं.
व्यवसाय और टेक्नोलॉजी जगत से दिग्गज निवेशक रमेश दमानी, डेविड टेट, टेक उद्यमी विशाल सिक्का और शशि शेखर वेम्पति जैसे वक्ता मंच साझा करेंगे. इन सत्रों में पूंजी प्रवाह, उभरती प्रौद्योगिकियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की बदलती भूमिका पर चर्चा होगी. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और समिट इन विषयों पर ठोस नीति सुझावों का मंच बन सकता है.
रणनीतिक विमर्श
अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से जॉर्ज यो, निक कार्टर, और कार्लोस एम. गुतेरेज जैसे वक्ता हिस्सा लेंगे. इनके साथ विभिन्न देशों के राजदूत ग्लोबल गवर्नेंस, सुरक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी पर अपने विचार रखेंगे. इन सत्रों में भू-राजनीतिक बदलाव, इंडो-पैसिफिक रणनीति, आपूर्ति श्रृंखला विविधीकरण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी विभिन्न सत्रों में शामिल होंगी. इनके संबोधन में व्यापार विस्तार, बुनियादी ढांचा विकास, डिजिटल गवर्नेंस, एविएशन और क्षेत्रीय विकास प्राथमिकताओं जैसे विषय प्रमुख रहेंगे. सरकारी प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के नेताओं के बीच संवाद से निवेश, विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर ठोस चर्चा की उम्मीद है.
February 27, 202612:19 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live: गोल्ड पर इतना फोक्स क्यों?
राइजिंग भारत समिट LIVE: भारत में गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) युवा आबादी के लिए तेजी से एक आकर्षक निवेश विकल्प के रूप में उभर रहे हैं. यह बात वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सीईओ डेविड टैट ने कही. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सोने में निवेश मांग बढ़ी थी और उन्हें उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर मांग मजबूत बनी रहेगी. टैट ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि केंद्रीय बैंक सोना खरीदना जारी रखेंगे.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत में केंद्रीय बैंक अपने पश्चिमी समकक्षों की बराबरी करने के लिए आंशिक रूप से अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी कर रहा है. टैट ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का एक प्रमुख कारण बनी हुई है. हालांकि, उन्होंने सावधानी भी जताई. उनके अनुसार, यदि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उच्च जीडीपी वृद्धि के साथ मध्यम महंगाई दर हासिल करने में सफल रहते हैं, तो सोने की कीमतें संभावित रूप से गिरावट के दौर में जा सकती हैं. वैश्विक स्तर पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल निवेश संपत्ति के रूप में सोने में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है. टैट ने कहा कि भविष्य में निवेश प्रवाह का बड़ा हिस्सा ईटीएफ के जरिए आने की संभावना है, वहीं दुनिया भर में सोना-समर्थित स्टेबलकॉइन और टोकनाइज्ड गोल्ड उत्पादों में भी रुचि बढ़ रही है. हालांकि, भारत में निवेशकों के लिए अभी भी ईटीएफ ही पसंदीदा माध्यम बने हुए हैं.
February 27, 202610:38 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live: सिम कार्ड बाइंडिंग और डिजिटल अरेस्ट पर क्या बोले सिंधिया?
राइजिंग भारत समिट LIVE: राइजिंग भारत समिट-2026 के मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि टेलीकॉम और मोबाइल प्रौद्योगिकी आज कोई विलासिता नहीं रह गई है, यह हमारी नसों में दौड़ने वाले रक्त के समान है. यह एक अदृश्य राजमार्ग है, जिसके माध्यम से कंटेंट आगे बढ़ता है. संचार के क्षेत्र में हमारा दायित्व है कि नकारात्मक बाह्य प्रभावों को रोकने के लिए एक फायरवॉल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. हमें साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसी चुनौतियों से सुरक्षा सुनिश्चित करनी है. सिम बाइंडिंग समय की आवश्यकता बन गई है. सिंधिया ने आगे कहा कि यह वह मार्ग है, जिसके आधार पर व्यापार, संचार और आजीविका संचालित होती है.
February 27, 202609:44 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live: ओपनिंग सेशन में ज्योतिरादित्य सिंधिया रखेंगे अपनी राय
राइजिंग भारत समिट LIVE: उद्घाटन सत्र, जिसका शीर्षक ‘Aspirations Uninterrupted: Connecting a Billion Dreams’ है, में केंद्रीय संचार मंत्री और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया शामिल होंगे. वह देशभर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और नागरिकों को सशक्त बनाने के अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे.
February 27, 202609:32 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट इतना अहम क्यों?
राइजिंग भारत समिट LIVE: ऐसे समय में जब भारत के निर्णय उसकी सीमाओं से कहीं आगे तक प्रभाव डाल रहे हैं, न्यूज़18 राइजिंग भारत समिट 2026 सहमति निर्माण, रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने और विश्व के सामने आत्मविश्वास से भरी राष्ट्रीय दृष्टि प्रस्तुत करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है.
February 27, 202609:28 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे उद्घाटन भाषण
राइजिंग भारत समिट LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य संबोधन देंगे. इसके साथ ही दो दिनों तक चलने वाली चर्चाओं का स्वर निर्धारित होगा, जिनका केंद्र भारत की आर्थिक दिशा, वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टि पर रहेगा.
February 27, 202609:26 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live: ये मंत्री भी रखेंगे अपनी बात
राइजिंग भारत समिट LIVE: मुख्य मंत्रिस्तरीय प्रतिभागियों में पियूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हैं. उनके सत्रों में व्यापार विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चरी डेवलपमेंट, डिजिटल शासन और क्षेत्रीय विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी.
February 27, 202609:24 IST
Rising Bharat Summit 2026 Live: ये स्पीकर टेक और इनोवेशन पर रखेंगे अपनी बात
राइजिंग भारत समिट LIVE: व्यवसाय और प्रौद्योगिकी की दुनिया से वक्ताओं में वरिष्ठ निवेशक रमेश दमानी, डेविड टेट, टेक उद्यमी विशाल सिक्का शशि शेखर वेंपटी शामिल हैं. ये सभी राइजिंग भारत समिट में अपनी बात रखेंगे. उनके विचार पूंजी प्रवाह, उभरती प्रौद्योगिकियों और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत की बदलती भूमिका पर केंद्रित होंगे.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 27, 2026, 09:20 IST

1 hour ago
